Sunday, April 5, 2026
32.1 C
Raipur

Raipur Crime : मोबाइल चोरी गैंग’ का खुलासा, देशभर में ऑनलाइन लूट का खेल?, झारखण्ड साहेबगंज के 6 आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर की गुढ़ियारी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो देशभर के बाजारों से मोबाइल चोरी कर ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स के जरिए लाखों रुपये उड़ा रहा था। इस संगठित गैंग के 6 आरोपियों को झारखंड और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां 22 जून को एक शख्स का मोबाइल चोरी हुआ और उसी मोबाइल से PhonePe के जरिए 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए।

Raipur Crime : जांच में पता चला कि यह गिरोह तीन हिस्सों में बंटकर काम करता है — एक ग्रुप मोबाइल चोरी करता, दूसरा पैसा ट्रांसफर करता और तीसरा एटीएम से पैसा निकालकर झारखंड भेजता। पुलिस टीम ने कोलकाता और साहेबगंज (झारखंड) में हफ्तों डेरा डालकर आरोपियों को दबोचा।अब तक 10 मोबाइल, ₹1 लाख नकद और 10 ATM कार्ड बरामद हुए हैं। आरोपियों का मूवमेंट देश के 11 राज्यों में नोटिस किया गया है — जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड आदि। पुलिस ने आरोपियों पर संगठित अपराध की धाराएं लगाई हैं और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है।

Raipur Crime : कार्यवाही में निरीक्षक बी एल चंद्राकर थाना प्रभारी गुढ़ियारी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, उनि मुकेश सोरी, स उ नि अतुलेश राय, प्र.आर. संतोष वर्मा, रविकांत पाण्डेय, महेन्द्र राजपूत, सुरेश देशमुख, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. राकेश पाण्डेय, प्रमोद बेहरा, हिमांशु राठोड़, आशीष राजपूत, राहुल गौतम तथा थाना गुढ़ियारी से उनि कैलाश केशरवानी, प्र.आर. घनश्याम सिंह ठाकुर, उमेश पटेल एवं थाना तेलीबांधा से प्र.आर. प्रमोद पाणी की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी-

01. विकास महतो पिता लालचंद महतो उम्र 33 साल निवासी महाराजपुर नया टोला थाना कल्याणी जिला साहेबगंज झारखण्ड।

02. यासीन कुरैशी पिता इकबाल कुरैशी उम्र 34 साल निवासी कुलीपाड़ा थाना व जिला साहेबगंज झारखंड।

03. शेख सुलेमान उर्फ राजन पिता शेख बच्चू उम्र 29 साल निवासी जे-127 शेरखान मैदान के पास थाना गार्डनरिच जिला 24 परगना जिला कलकत्ता पश्चिम बंगाल।

04. अंकित शर्मा पिता सुरेंदर शर्मा उम्र 23 साल निवासी एफ 62 गार्डनरिच मारिया थाना गार्डन रिच जिला 24 परगना पश्चिम पश्चिम बंगाल।

05. सोनू कुमार मंडल पिता बबलू मंडल उम्र 18 साल निवासी मिर्जा चौकी महादेववरन थाना मिर्जा चौकी जिला साहेबगंज झारखंड।

06. पिंटू कुमार मोहले पिता मंगलू मोहले उम्र 18 साल पता मिर्जा चौकी महादेव वरन थाना मिर्जा चौकी जिला साहेबगंज झारखंड।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

छत्तीसगढ़ के 6 हजार निजी स्कूलों ने एडमिशन से किया इनकार, हजारों बच्चों का भविष्य संकट में...#cg

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

गन्ने का जूस पीते हैं तो ज़रा संभलकर! सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान! #cg #korba

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

क्या पहनें, ये भी बताएगा समाज? रायपुर में लड़कियों से बदसलूकी...#cg #raipur #crime

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर में अपहरण कांड का 4 घंटे में खुलासा, ड्रग्स तस्कर भी गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के इंदौर में...

Related Articles

Popular Categories