8th Pay Commission : सैलरी से ज्यादा पेंशन की फिक्र 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की ‘विश लिस्ट’ में क्या है खास?….

नई दिल्ली। 8th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों की नजर अब 8वें वेतन आयोग पर टिकी है, लेकिन इस बार सैलरी से ज्यादा चर्चा पेंशन की टेंशन को लेकर है। करीब 45 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनर्स इस आयोग की सिफारिशों से सीधे तौर पर प्रभावित होंगे। कर्मचारी संगठनों ने अपनी ‘विश लिस्ट’ सरकार को सौंप दी है, जिसमें कई बड़े और पुराने मुद्दों को प्रमुखता से शामिल किया गया है।

8th Pay Commission : सबसे अहम मांग पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की है। कर्मचारियों का कहना है कि नई पेंशन योजना (NPS) से न तो उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलती है और न ही रिटायरमेंट के बाद सम्मानजनक जीवन। इसके अलावा कर्मचारियों ने कैशलेस मेडिकल सुविधा, बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, जोखिम भत्ते में बढ़ोतरी, और MACP (Modified Assured Career Progression) के नियमों में संशोधन की भी मांग की है।

इसके साथ ही न्यूनतम वेतन के निर्धारण में नए मानकों की बात भी की गई है। कर्मचारियों का कहना है कि मौजूदा महंगाई को देखते हुए वेतन संरचना में बदलाव बेहद जरूरी है।

फिलहाल केंद्र सरकार इन मांगों पर विचार कर रही है, लेकिन कोई औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। यदि इन मांगों को स्वीकार किया जाता है, तो इसका सीधा असर करोड़ों परिवारों पर पड़ेगा — खासकर उन पेंशनर्स पर, जिनकी आमदनी का एकमात्र जरिया रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories