Wednesday, October 7, 2026
Home Chhattisgarh Rajnandgaon News : जिम ट्रेनर की संदिग्ध मौत : किराए के कमरे...

Rajnandgaon News : जिम ट्रेनर की संदिग्ध मौत : किराए के कमरे में मिली लटकी हुई लाश….

Rajnandgaon News
Rajnandgaon News

राजनांदगांव। Rajnandgaon News : शहर के दिल कही जाने वाली जगह दिग्विजय स्टेडियम के पास एक दर्दनाक घटना ने हर किसी को चौंका दिया। यहां एक निजी जिम में कार्यरत ट्रेनर ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। 25 वर्षीय युवक शुभम रजक, जो धमतरी का रहने वाला था, राजनांदगांव में “द प्राइम फिटनेस” नाम के जिम में ट्रेनर की भूमिका निभा रहा था।

Rajnandgaon News : पुलिस के अनुसार, शुभम रविवार रात चौखड़िया पारा स्थित अपने किराए के मकान में फंदे पर झूलता मिला। अगली सुबह जब उसका ममेरा भाई मिलने पहुँचा, तो दरवाजा बंद मिला। भीतर झांकने पर उसका शव फांसी पर लटकता दिखाई दिया। तत्काल इसकी सूचना परिजनों और बसंतपुर पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अब तक खुदकुशी के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन पुलिस प्रेम संबंध, मानसिक तनाव और अन्य संभावित वजहों को ध्यान में रखकर तफ्तीश कर रही है।

शुभम की मौत ने उसके जानने वालों और जिम से जुड़े लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिससे एक हंसता-खेलता नौजवान ऐसा कठोर कदम उठाने पर मजबूर हो गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here