Reserve Bank Of India : 100 और 200 रुपए के नोट को लेकर बड़ी खबर….

Parivesh

नई दिल्ली। Reserve Bank Of India : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे एटीएम में ₹100 और ₹200 के नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि आम लोगों को छोटे लेन-देन में कोई दिक्कत न हो। अक्सर देखा गया है कि एटीएम से केवल ₹500  के नोट ही निकलते हैं, जिससे बाजार में छुट्टे की समस्या बढ़ जाती है।

RBI ने कहा है कि बैंकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके सभी एटीएम में छोटे मूल्य के नोट भी नियमित रूप से डाले जाएं। इससे दुकानदारों, यात्रियों और आम नागरिकों को लेन-देन में सहूलियत होगी। रिजर्व बैंक ने यह कदम जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया है और इसके लिए निगरानी भी की जाएगी कि आदेश का पालन हो रहा है या नहीं।

यह निर्देश खासकर ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के लिए राहत भरा माना जा रहा है, जहां बड़े नोटों को खुलवाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *