Saiyara Review : श्रद्धा कपूर हुईं सैयारा की दीवानी, बोलीं- इस फिल्म से हो गई है आशिकी…

Parivesh
Saiyara Review

मुंबई | Saiyara Review : 18 जुलाई को रिलीज़ हुई मोहित सूरी की रोमांटिक ड्रामा सैयारा ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। इस फिल्म के जरिए अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बतौर लीड अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की है। दर्शकों के साथ-साथ अब बॉलीवुड सेलेब्स भी इस फिल्म के मुरीद होते जा रहे हैं। हाल ही में श्रद्धा कपूर ने फिल्म देखकर जो रिएक्शन दिया, उसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

Saiyara Review : श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सैयारा का एक सीन शेयर करते हुए लिखा— “सैयारा से आशिकी हो गई है मुझे।” एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा— “प्योर सिनेमा, प्योर ड्रामा, प्योर मैजिक… बहुत समय बाद किसी फिल्म ने इतना इमोशनल कर दिया। इस मोमेंट के लिए मैं 5 बार और फिल्म देखने जाऊंगी।” श्रद्धा के इस रिएक्शन को देखकर आशिकी 2 की यादें ताजा हो गई हैं।

फिल्म सैयारा की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज़ के चार दिनों में ही ₹100 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। रविवार को फिल्म ने ₹35.75 करोड़ और सोमवार को ₹22.5 करोड़ की कमाई की। हालांकि सोमवार को थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन वीकडे के हिसाब से यह आंकड़ा काफी शानदार माना जा रहा है।

Saiyaara: श्रद्धा कपूर को हुई सैयारा से आशिकी… अहान-अनीता कीब्लॉकबस्टर फिल्म  का रिव्यू करते हुए लिखा- इसे 5 बार देखूंगी… - saiyaara se aashiqui ho gayi  says shraddha ...

Saiyara Review

फिल्म में अहान पांडे— जो अनन्या पांडे के कज़िन और चंकी पांडे के भतीजे हैं— और अनीत पड्डा की केमिस्ट्री को खासा पसंद किया जा रहा है। दोनों के अभिनय को लेकर सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई है।सैयारा न केवल एक डेब्यू फिल्म के तौर पर सफल रही है, बल्कि इसने एक बार फिर बॉलीवुड को एक दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी दी है, जिसकी गूंज अब श्रद्धा कपूर जैसे सितारों तक भी पहुंच गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *