Indaur Chaakoobaajee : इंदौर : एमआईजी क्षेत्र में चाकूबाजी, पुराने विवाद में युवक की मौत

0
89

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एमआईजी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां पुराने विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना और विवाद:

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र की स्वर्ण बाग कॉलोनी की है। 19 अक्टूबर की रात को क्षितिज नामक युवक अपने दोस्तों के साथ एक बंद दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान अभिषेक और करण नाम के दो युवक मौके पर पहुँचे। पुराने विवाद को लेकर दोनों युवकों ने क्षितिज पर विवाद शुरू कर दिया और फिर चाकुओं से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Read More : Hatya Aur Chaakoobaajee : 13 घंटे में 3 हत्याओं से दहला इंदौर, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

इलाज के दौरान मौत:

गंभीर रूप से घायल क्षितिज को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

Read More : Govardhan Puja : गोवर्धन पूजा पर जबलपुर में श्रद्धा का अद्भुत संगम, गौ माता को चढ़ाई गई डेढ़ किलो चांदी

पुरानी रंजिश बनी मौत का कारण:

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले मृतक क्षितिज का दोनों आरोपी अभिषेक और करण के साथ विवाद हुआ था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने 19 अक्टूबर को क्षितिज पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Share The News
Previous articleHatya Aur Chaakoobaajee : 13 घंटे में 3 हत्याओं से दहला इंदौर, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
Next articleCrime Branch : क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई : डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here