Saturday, May 16, 2026
36.1 C
Raipur

UPI Transactions : बैंक ने किया अलर्ट, रात ढाई बजे से बैंक बंद कर देगा आपकी UPI!

UPI Transactions : नई दिल्ली। अगर आप HDFC बैंक के ग्राहक हैं और रोजाना UPI के माध्यम से लेन-देन करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है कि 12 जुलाई 2025 को सुबह 2:30 बजे से लेकर सुबह 6:30 बजे तक बैंक की UPI सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इसका कारण बैंक द्वारा अपने सिस्टम में किया जाने वाला जरूरी रखरखाव बताया गया है। इस दौरान ग्राहक HDFC खाते से जुड़े किसी भी UPI प्लेटफॉर्म— जैसे BHIM, Google Pay, PhonePe, Paytm आदि— पर भुगतान नहीं कर सकेंगे। यह अस्थायी सेवा अवरोध 4 घंटे का होगा और सुबह 6:30 बजे के बाद सेवाएं पुनः सामान्य हो जाएंगी।

Read More : Indore MY Hospital : एमवाय अस्पताल में खून न मिलने से मासूम की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

UPI Transactions  ग्राहकों को भेजा गया अलर्ट
बैंक ने अपने ग्राहकों को ईमेल और SMS के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखा है कि सिस्टम के रखरखाव और गुणवत्ता सुधार के तहत यह सेवा रोकथाम की गई है। यह कदम UPI सेवाओं को और अधिक सुरक्षित, तेज़ और विश्वसनीय बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विकल्प के रूप में PayZapp की सलाह
बैंक ने यह भी बताया है कि इस दौरान ग्राहक PayZapp वॉलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो HDFC बैंक द्वारा संचालित एक डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म है। इसके अलावा जिन ग्राहकों के पास अन्य बैंकों में खाते हैं, वे उस बैंक की UPI सेवाओं का उपयोग इस अवधि में कर सकते हैं। HDFC बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि यदि उन्हें 12 जुलाई की तड़के कोई जरूरी भुगतान या लेन-देन करना है, तो वे इसे रात 2:30 बजे से पहले ही पूरा कर लें। इस समयावधि के दौरान सभी UPI ट्रांजैक्शन विफल हो सकते हैं।

Read More : Fake Aadhaar Card : फर्जी आधार से राजधानी पर खतरा! मुख्य सचिव ने LG को लिखा पत्र, उठे राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल

UIDAI के निर्देश अब तक अधूरे
बैंकिंग सूत्रों के अनुसार, UIDAI ने अक्टूबर 2022 में ही राज्यों और बैंकों को निर्देशित किया था कि आधार नामांकन की व्यवस्था आउटसोर्स से हटाकर इन-हाउस मॉडल पर शिफ्ट की जाए। इसके बावजूद दिल्ली सहित कई राज्यों में अभी भी यह व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं हुई है। इस विषय पर भी समीक्षा चल रही है। HDFC बैंक ने कहा कि यह अपग्रेड उनके डिजिटल बैंकिंग ढांचे का एक अहम हिस्सा है। इसका उद्देश्य सेवा की गुणवत्ता और साइबर सुरक्षा को और मजबूत करना है, ताकि ग्राहकों को तेज़, सुरक्षित और निर्बाध सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

Read More : Fake Aadhaar Card : फर्जी आधार से राजधानी पर खतरा! मुख्य सचिव ने LG को लिखा पत्र, उठे राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल

बैंक का प्रोफाइल: HDFC बैंक की स्थापना वर्ष 1994 में हुई थी और यह भारत का सबसे बड़ा निजी क्षेत्र का बैंक है। यह बैंक डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में अग्रणी माना जाता है और देशभर में करोड़ों ग्राहक इसके UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग और PayZapp जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। UPI Transactions

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories