Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Indore News : थानों में पुलिस ने की गुंडो की अनूठी काउंसलिंग….

Indore News : थानों में पुलिस ने की गुंडो की अनूठी काउंसलिंग….

Indore News : थानों में पुलिस ने की गुंडो की अनूठी काउंसलिंग....
Indore News : थानों में पुलिस ने की गुंडो की अनूठी काउंसलिंग....

इंदौर। Indore News : शहर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब सख्ती के साथ-साथ समझाइश का नया तरीका भी अपना रही है। जोन-3 के डीसीपी हंसराज सिंह के नेतृत्व में हीरानगर थाने में 57 बदमाशों की अनूठी काउंसलिंग की गई, जिसे ‘पाठशाला’ का नाम दिया गया। इस पहल के तहत बदमाशों को थाने बुलाकर न सिर्फ परेड करवाई गई, बल्कि उन्हें एक प्रश्नपत्र भी दिया गया जिसमें पूछा गया कि अपराध करने से उन्हें क्या फायदा हुआ और क्या नुकसान झेलना पड़ा।

Indore News : सबसे खास बात यह रही कि इस ‘परीक्षा’ में बदमाशों के परिजनों को भी बुलाया गया था ताकि सामाजिक दबाव में वे आगे कोई अपराध न करें। सभी से अपराध न करने के बॉन्ड ओवर भरवाए गए और दोबारा गलती न करने की हिदायत भी दी गई। इससे पहले इसी तरह की पहल बाणगंगा थाने में भी की गई थी। पुलिस का मानना है कि ऐसे मानवीय प्रयासों से अपराधियों में सुधार की गुंजाइश बढ़ती है और समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here