Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : खेत से घर लौट रही 60 वर्षीय महिला की...

Shajapur News : खेत से घर लौट रही 60 वर्षीय महिला की करंट से मौत…

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News : शाजापुर। जिले के कड़वाला गांव में मंगलवार को एक दुखद घटना सामने आई है। खेत से घर लौट रही 60 वर्षीय मांगी बाई पत्नी कनीराम बिजली के तार की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

Shajapur News : घटना शाजापुर सिटी थाना क्षेत्र की है। महिला अपने खेत से घर लौट रही थी कि रास्ते में पड़े बिजली के तारों की चपेट में आ गई। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को खटिया पर रखकर घर पहुंचाया, लेकिन रास्ते में जंगल और भरे हुए पानी के कारण उन्हें काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। यह हादसा ग्रामीण इलाकों में बिजली सुरक्षा के अभाव की गंभीर समस्या को उजागर करता है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here