Indore MY Hospital : एमवाय अस्पताल में खून न मिलने से मासूम की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Parivesh

इंदौर। Indore MY Hospital : एमवाय अस्पताल में समय पर खून न मिलने के कारण एक मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतक बच्चा पीथमपुर निवासी था, जो अपने जुड़वा भाई के साथ घर की छत पर खेलते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल लाया गया, जहां विकास नामक एक भाई की पहले ही मौत हो गई।

Indore MY Hospital : परिजनों का आरोप है कि दूसरे भाई आकाश को डॉक्टर ने खून लाने के लिए कहा, लेकिन खून मिलने में देरी हुई और इसी वजह से उसकी भी जान चली गई। बच्चे के पिता ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इन आरोपों का खंडन किया है। एमवाय अस्पताल के अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि दोनों बच्चों को समय पर एक-एक यूनिट आरसीसी और प्लाज्मा दिया गया था। उनका कहना है कि आकाश की हालत बिगड़ने के बाद दोबारा खून की कोई मांग नहीं आई और अस्पताल का ब्लड बैंक 24 घंटे चालू रहता है, जहां खून की कोई कमी नहीं होती। वहीं, पुलिस ने भी खून की आपूर्ति में किसी तरह की देरी से इनकार किया है। अब यह मामला जांच और जवाबदेही की मांग के साथ संवेदनशील बन गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *