Friday, September 18, 2026
Home Chhattisgarh Balrampur News: स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचीं कक्षा 11वीं...

Balrampur News: स्कूल की छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचीं कक्षा 11वीं की दो छात्राएं, प्रिंसिपल के कार्य प्रणाली पर सवाल

Balrampur News
Balrampur News

Balrampur News: आनन्द चौरसिया/बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरती कला से दो छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों छात्राएं कक्षा 11वीं में अध्ययनरत बताई जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों अपने घर नहीं पहुंचीं, जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है और पुलिस द्वारा छात्राओं की तलाश को लेकर जांच की जा रही है।

Balrampur News: प्राचार्य के जवाब ने बढ़ाए सवाल

Balrampur News: मामले को लेकर जब संस्था के प्राचार्य से फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो, दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने छात्राओं के स्कूल छुट्टी के बाद चले जाने की बात कही। साथ ही स्कूल की जिम्मेदारी नहीं होने की बात भी सामने आई। हालांकि, इस संबंध में प्राचार्य का आधिकारिक पक्ष और स्कूल स्तर पर छात्राओं की उपस्थिति व छुट्टी के समय की निगरानी से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है।

Balrampur News: सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्कूल परिसर से छुट्टी के बाद छात्राओं के सुरक्षित घर पहुंचने तक आखिर स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी और निगरानी की व्यवस्था कितनी प्रभावी है?

Balrampur News: कभी मिसाल रहा स्कूल, अब उठ रहे सवाल

Balrampur News: बरती कला का यह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कभी क्षेत्र की बेहतर शैक्षणिक संस्थाओं में गिना जाता था। लेकिन लगातार सामने आ रहे विवादों के बीच अब स्कूल की व्यवस्था और अनुशासन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। दो छात्राओं के अचानक घर नहीं पहुंचने की घटना ने अभिभावकों की सुरक्षा संबंधी चिंता को भी सामने ला दिया है। हालांकि, छात्राएं किन परिस्थितियों में स्कूल से निकलीं और उसके बाद कहां गईं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Balrampur News: अब देखने वाली बात होगी कि शिक्षा विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और स्कूल की व्यवस्थाओं की जांच के लिए क्या कदम उठाता है। फिलहाल पुलिस की जांच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here