Ambikapur News: दामाद ने रची खौफनाक साजिश, 10 हजार एडवांस देकर करवा दिया ससुर का कत्ल, फिर खुला राज

Sanjay Sahu
Ambikapur News

Ambikapur News: अंबिकापुर। शहर के रसूलपुर इलाके में 70 वर्षीय LIC एजेंट बशीरुद्दीन सिद्दीकी की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दामाद नाजिम सबा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी और 10 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे।

तलाक के केस को लेकर थी रंजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि बशीरुद्दीन की बेटी सादिया शारीन सिद्दीकी का पति नाजिम सबा से तलाक का केस चल रहा था। आरोप है कि केस वापस नहीं लेने को लेकर नाजिम ने ससुराल पक्ष को धमकी भी दी थी। इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई।

किराए का मकान देखने के बहाने पहुंचे आरोपी

पुलिस के अनुसार, नाजिम ने झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर निवासी कंचन कुमार समेत अन्य आरोपियों से संपर्क किया। 16 सितंबर को आरोपी बाइक से बशीरुद्दीन के घर पहुंचे। बताया गया कि आरोपी किराए का मकान देखने के बहाने घर में दाखिल हुए और मौका मिलते ही चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल बशीरुद्दीन की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ाते हुए मामले की जांच तेज की।

Ambikapur News: बाइक और खून से सने कपड़े बरामद

Ambikapur News: पुलिस ने आरोपी कंचन कुमार की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल बाइक, खून से सना कपड़ा और बस टिकट जब्त किया है। मामले में कुछ अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *