iPhone 18 Pro: पत्नी की एक फरमाइश और बिक गया घर का सोना, iPhone 18 Pro के लिए उठाया बड़ा कदम

Sanjay Sahu
iPhone 18 Pro

iPhone 18 Pro: नई दिल्ली। Apple iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही नए आईफोन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। नोएडा के DLF मॉल स्थित Apple Store के बाहर सुबह से ही खरीदारों की लंबी कतारें नजर आईं। इसी दौरान दिल्ली से पहुंचे एक शख्स ने बताया कि वह अपनी पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने आया है और इसके लिए घर का सोना तक बेच दिया।

iPhone 18 Pro: शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी ने iPhone 18 Pro गिफ्ट में देने की इच्छा जताई थी। वह खुद अभी iPhone यूजर नहीं हैं, लेकिन पत्नी को नया फोन देकर अपग्रेड देना चाहते हैं। जब उनसे पूछा गया कि फोन खरीदने के लिए आज का दिन ही क्यों चुना, तो उन्होंने कहा कि आज उनके पास पैसे हैं, पहले नहीं थे और आगे होंगे या नहीं, यह पता नहीं।

उन्होंने बताया कि iPhone खरीदने के लिए उन्होंने सोना बेचा है। दिल्ली से नोएडा पहुंचे इस शख्स की कहानी ने नए आईफोन को लेकर लोगों के उत्साह को दिखाया।

iPhone 18 Pro: वहीं पंजाब से गुरदिता सिंह भी अपने दोस्त के साथ iPhone खरीदने नोएडा पहुंचे। वह जल्द शादी करने वाले हैं और अपनी होने वाली पत्नी को iPhone 18 Pro गिफ्ट कर रहे हैं। उन्होंने अपने लिए iPhone 18 Pro Max भी खरीदा, जिसकी कीमत करीब 3.5 लाख रुपये बताई गई।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *