Indore News: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर घमासान, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

Sanjay Sahu
Indore News

Indore News: इंदौर: इंदौर में राहुल गांधी के 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने परमिशन से लेकर सुरक्षा और कार्यक्रम के खर्च तक कई सवाल उठाए।

उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदौर में दीप जलाने के बजाय सरकार को सागर और देवास की घटनाओं पर शोक मनाना चाहिए था… सिंघार ने कहा कि सरकार जिन दीयों को जला रही है, उन्हें बुझाने का काम छात्र करेंगे। वहीं जीतू पटवारी ने RSS को लेकर बड़ा आरोप लगाया… पटवारी ने कहा कि देश में जहां बड़ी धांधली होती है, वहां उसका हेड RSS का ही होता है और देश के बड़े-बड़े पदों पर RSS के लोग बैठे हैं। राहुल गांधी के कार्यक्रम की परमिशन को लेकर पटवारी ने कहा कि रोज नए विवाद खड़े किए जा रहे हैं..

कभी रूट का विवाद, तो कभी पैसे जमा कराने की बात। कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम के लिए पहले ही राशि जमा की जा चुकी है, जबकि प्रशासन की ओर से अतिरिक्त भुगतान की मांग भी सामने आई है। पटवारी ने दावा किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इंदौर दौरे में सारी परमिशन खुद-ब-खुद दे दी गई, लेकिन राहुल गांधी के कार्यक्रम में लगातार अड़चनें पैदा की जा रही हैं। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस सारी यातना सहने को तैयार है, लेकिन छात्रों की गूंज का कार्यक्रम जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति प्रक्रिया में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या तक का हवाला दिया गया।

Indore News: पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी की SPG सुरक्षा छीनी गई और अब उनके पिता की मौत का हवाला दिया जा रहा है। कांग्रेस ने साफ किया है कि 19 सितंबर को होने वाला ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम शिक्षा, रोजगार और छात्रों के मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच परमिशन, सुरक्षा और रूट को लेकर बातचीत जारी है।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *