CG Raipur Breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन पर लाखों का गांजा जप्त….

Parivesh
CG Raipur Breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन पर लाखों का गांजा जप्त....

रायपुर | CG Raipur Breaking : रायपुर रेलवे स्टेशन में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने रात प्लेटफॉर्म नंबर 7 से ग्वालियर निवासी 26 वर्षीय आदित्य जाटव को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा और डीएसपी एस.एन. अख्तर के निर्देश में यह कार्रवाई की गई। आरोपी आदित्य के पास से 10 पैकेट में कुल 10 किलो 560 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2.11 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने उसके कब्जे से मोबाइल भी जब्त किया है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह उड़ीसा के नुवापाड़ा से गांजा लेकर ग्वालियर ट्रेन से ले जा रहा था। अब आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *