Friday, April 3, 2026
30.1 C
Raipur

RAIPUR NEWS : ACB-EOW का डर दिखाकर पटवारी के पति से 70 लाख की वसूली: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, जमीन भी करवाई अपने नाम

RAIPUR NEWS : रायपुर: कांग्रेस से जुड़े हसन आबिदी को टिकरापारा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर एक पटवारी के पति से 70 लाख रुपए वसूलने और 3500 वर्गफुट की जमीन अपने परिचित के नाम रजिस्ट्री कराने का आरोप है। साथ ही आरोपी लगातार ढाई करोड़ की अतिरिक्त मांग भी कर रहा था और धमकी दे रहा था कि पैसा नहीं देने पर उसकी पत्नी को फर्जी घूस के मामले में फंसा देगा।

RAIPUR NEWS : देवपुरी निवासी कारोबारी राजेश सोनी ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, उसकी पत्नी सारिका सोनी पटवारी हैं और उन्हें पिछले कई महीनों से हसन आबिदी लगातार धमका रहा था। खुद को ACB-EOW से जुड़ा हुआ बताकर वह कहता था कि एक विवेक नाम के व्यक्ति ने सारिका के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई है और जांच में फंसने पर उनकी नौकरी भी जा सकती है। आरोपी ने इसी डर का फायदा उठाकर फरवरी 2025 से अब तक करीब 70 लाख रुपए वसूल लिए और भाठागांव की सिमरन सिटी में स्थित 3500 वर्गफुट की जमीन अपने परिचित के नाम दान पत्र के जरिए रजिस्ट्री करवा ली।

RAIPUR NEWS : पीड़ित राजेश ने बताया कि आरोपी लगातार कहता रहा कि उसकी पत्नी पर ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का शिकंजा कसेगा। इससे डरकर उन्होंने पैसे दे दिए। राजेश के अनुसार, इस मानसिक दबाव के कारण उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें पैनिक अटैक आ रहे हैं। परिवार लगातार तनाव में है और आरोपी अब भी दलालों के जरिए दबाव बना रहा है।

RAIPUR NEWS : पुलिस ने हसन को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया और उसके घर पर छापेमारी की गई। प्रारंभिक जांच में संपत्ति के दस्तावेज, नकदी, सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि हसन ने अलग-अलग विभागों के कई अधिकारियों और कर्मचारियों से भी इसी तरह वसूली की है।

RAIPUR NEWS : हसन आबिदी खुद को कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हुआ बताता है और सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : गले में घुसा सरिया! MY अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल, डॉक्टरों ने बचाई जान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के खरगौन जिले के...

M.P News : बड़वानी में भीषण सड़क हादसा, 150 फीट खाई में गिरी कार, 1 की मौत, 3 घायल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले...

M.P में कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, 3% DA बढ़ोतरी, मिलेगा एरियर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों...

M.P News : सिंगरौली में कुएं से महिला की लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले...

M.P News : उज्जैन में अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव, 4 आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन के देवास रोड स्थित ग्राम चंदेसरी में अतिक्रमण...

Related Articles

Popular Categories