MP NEWS : 50 रुपए के लिए युवक का अपहरण: मारपीट के बाद 5 दिन तक बंधक, राजस्थान से सकुशल बरामद

0
105

MP NEWS : गरोठ/ हरिश सांकला : मध्यप्रदेश के गरोठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सिर्फ 50 रुपए की मामूली रकम को लेकर एक युवक का अपहरण कर लिया गया। छह आरोपियों ने पहले युवक के साथ मारपीट की, फिर उसे जबरन उठाकर ले गए। पांच दिन की सघन तलाश के बाद पुलिस ने युवक को राजस्थान से सकुशल बरामद किया और चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

MP NEWS : घटना भानपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां बाबूल्दा निवासी बबलू मीणा 13 जून को अपने ढाबे पर मौजूद था। इसी दौरान बबलू का 50 रुपये के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पहले बबलू के साथ मारपीट की और फिर उसका अपहरण कर लिया।

MP NEWS : बबलू के पिता ने तुरंत भानपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और लगातार पांच दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। अंततः पुलिस को सफलता हाथ लगी और राजस्थान के भवानीमंडी के पास एक खेत में बने कमरे से बबलू को मुक्त करवा लिया गया।

MP NEWS : पुलिस टीम ने सतत प्रयास कर अपहृत युवक को राजस्थान के भवानीमंडी इलाके से सकुशल दस्तयाब किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, बाकी की तलाश जारी है। सिर्फ 50 रुपये के लिए अपहरण जैसी गंभीर वारदात ने न केवल पुलिस को सकते में डाला, बल्कि समाज में फैले क्रूर मानसिकता के एक और उदाहरण को उजागर किया। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here