गौरी शंकर गुप्ता /रायगढ़, जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना कोतरारोड़ क्षेत्र के ग्राम कुसमुरा में की गई।
CG Crime: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम लगातार अवैध नशे के कारोबार पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में 5 मई को डीएसपी श्री अजय नागवंशी एवं निरीक्षक श्री शील आदित्य के नेतृत्व में कोतरारोड़ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुसमुरा में दबिश दी।
CG Crime: पुलिस को सूचना मिली थी कि नहर पार क्षेत्र में एक व्यक्ति महुआ शराब बनाकर बिक्री के लिए संग्रहित कर रखा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जांच के दौरान आरोपी के पास अलग-अलग जरिकनों में शराब रखी मिली।
READ MORE: Vishnu Deo Sai : सीएम Vishnu Deo Sai सख्त: पेयजल संकट पर तुरंत एक्शन, कलेक्टर को दिए कड़े निर्देश
CG Crime: पूछताछ में आरोपी ने झाड़ियों में और शराब छिपाकर रखने की जानकारी दी। तलाशी लेने पर कुल 50 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये आंकी गई, बरामद की गई। इसके साथ ही शराब बनाने में उपयोग किए जाने वाले दो बड़े उपकरण भी जब्त किए गए।
CG Crime: गिरफ्तार आरोपी की पहचान गजानन प्रसाद सिदार (67 वर्ष), निवासी कोतरारोड़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी ने अवैध बिक्री के उद्देश्य से शराब रखना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
CG Crime: इस कार्रवाई में डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी अजय नागवंशी, थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
एसएसपी का सख्त संदेश
CG Crime: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा कि जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के अवैध कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।









