Raipur Collectorate Parking : रायपुर कलेक्ट्रेट पार्किंग में अवैध वसूली का खुलासा, बिना टेंडर निजी लोग चला रहे थे सिस्टम

Sanjay Sahu
Raipur Collectorate Parking

Raipur Collectorate Parking : रायपुर : रायपुर कलेक्ट्रेट की मल्टीलेवल पार्किंग में अवैध वसूली और संदिग्ध गतिविधियों का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर Raipur Municipal Corporation के उड़नदस्ता और पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। जांच में पाया गया कि पार्किंग के लिए कोई वैध टेंडर जारी नहीं किया गया, इसके बावजूद निजी लोगों द्वारा अवैध रूप से वसूली की जा रही थी।

Raipur Collectorate Parking : कार्रवाई के दौरान बिना सीरियल नंबर और सील वाली पर्चियों से शुल्क वसूला जाना सामने आया। कुछ मामलों में क्यूआर कोड के जरिए व्यक्तिगत खातों में भुगतान लिया जा रहा था। निगम ने मामले में संलिप्त चार कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है और जांच शुरू कर दी है।

Raipur Collectorate Parking : छापेमारी के दौरान केबिन से शराब और ठेकेदार मोहम्मद शोएब के नाम से जुड़े दस्तावेज भी मिले, जिनमें बिना सील का आर्म्स लाइसेंस शामिल है। पुलिस ने इन दस्तावेजों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Raipur Collectorate Parking : स्थानीय लोगों के अनुसार, पहले यह पार्किंग मुफ्त थी, लेकिन अब दोपहिया और चारपहिया वाहनों से अवैध शुल्क लिया जा रहा है। कई लोगों ने अनावश्यक विवाद से बचने के लिए भुगतान करने की बात कही।

Raipur Collectorate Parking : यह पार्किंग पहले भी विवादों में रही है, जहां अवैध गतिविधियों और अव्यवस्था की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालिया जांच में अवैध कमाई के लिए नियमों की अनदेखी कर वसूली किए जाने की पुष्टि हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *