Saturday, May 16, 2026
27.1 C
Raipur

National Clean and Green School Award : सेजेस रायकेरा ने स्वच्छता में गाड़े झंडे: राज्य स्तरीय टीम के मूल्यांकन में मिले 100% अंक

National Clean and Green School Award : घरघोड़ा: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय (SAGES) रायकेरा में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित ‘राष्ट्रीय स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पुरस्कार योजना’ के तहत महत्वपूर्ण मूल्यांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। दिनांक 16 दिसंबर 2025 को राज्य स्तरीय निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय का भौतिक सत्यापन और बारीकी से मूल्यांकन किया गया। विद्यालय द्वारा स्वच्छता के मानकों पर किए गए उत्कृष्ट कार्यों की टीम ने सराहना की।

National Clean and Green School Award : राज्य स्तरीय मूल्यांकन टीम में मुख्य रूप से वासुदेव बनमली (प्राचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी, गौरेला पेंड्रा मरवाही) और सूरज सिंह बिसेन (प्राचार्य एवं राज्य निरीक्षण दल सदस्य) शामिल रहे। इस दौरान जिला स्तरीय टीम से आलोक स्वर्णकार (DMC रायगढ़), भूपेंद्र कुमार पटेल, अभय कुमार पांडेय, संतोष कुमार सिंह (BEO घरघोड़ा) और अखिलेश कुमार यादव ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और मूल्यांकन प्रक्रिया में सहयोग किया।

National Clean and Green School Award : निरीक्षण दल द्वारा विद्यालय परिसर में जल व्यवस्था, शौचालय की स्थिति, हाथ धुलाई की सुविधा और परिसर के संचालन एवं रखरखाव का गहन निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही टीम ने व्यवहार परिवर्तन, क्षमता विकास, पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, जल परीक्षण रिपोर्ट और शिक्षकों के प्रशिक्षण प्रमाण पत्रों का भी भौतिक सत्यापन किया। टीम ने हर एक बिंदु पर विस्तार से चर्चा कर डेटा का मिलान किया।

National Clean and Green School Award : मूल्यांकन के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं इतनी सुदृढ़ पाई गईं कि निरीक्षण दल ने शत-प्रतिशत (100%) अंक प्राप्त होने पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। टीम के सदस्यों ने कहा कि रायकेरा विद्यालय ने स्वच्छता और हरित वातावरण के मानकों को जिस तरह धरातल पर उतारा है, वह अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए एक प्रेरणा है। इस उपलब्धि के लिए टीम ने विद्यालय परिवार को विशेष रूप से बधाई दी।

National Clean and Green School Award : इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य शैलेंद्र कुमार कर्ण सहित रामकुमार पटेल, बीर सिंह, श्रीमती अल्मा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा और खेम सिंह राठिया का विशेष योगदान रहा। साथ ही गोकुल नायक, तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर कुर्रे, श्वेता तिर्की, पद्मावती चेचाम, दशरथ साव, उत्तम नगेसिया, विजय साहू, दयासागर देहरी, मुरलीधर साहू, हितेश्वर निषाद, जग्गू राठिया और ललित सिदार ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories