Hotel Babylon and Queens Club : होटल-बेबीलॉन और क्वींस क्लब पर अतिक्रमण के आरोप, नाला निर्माण पर ब्रेक, नेता प्रतिपक्ष ने दागे सवाल

0
63
Hotel Babylon and Queens Club
Hotel Babylon and Queens Club

Hotel Babylon and Queens Club : रायपुर : रायपुर में वीआईपी इलाके में चल रहे नाला निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि नाले के नाम पर जिस जमीन पर काम शुरू किया गया, वहां सीमांकन के बाद शासकीय भूमि पर कब्जे का मामला सामने आया है। इस खुलासे के बाद फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।

 

Hotel Babylon and Queens Club : आकाश तिवारी का कहना है कि मामला केवल नाला निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सार्वजनिक जमीन और करदाताओं के पैसे से जुड़ा मुद्दा है। आरोप है कि होटल बेबीलॉन और क्वींस क्लब सहित कुछ संस्थानों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे शहर की ड्रेनेज व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है।

Hotel Babylon and Queens Club : जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को आकाश तिवारी और स्थानीय पार्षद रेणु जयंत साहू ने मौके का निरीक्षण किया था और बिना सीमांकन निर्माण कार्य पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद नगर निगम आयुक्त के हस्तक्षेप पर 17 अप्रैल को सीमांकन कराया गया।

 

Hotel Babylon and Queens Club : सीमांकन रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बेबीलॉन होटल ने 0.0100 हेक्टेयर, क्वींस क्लब ने 0.0060 हेक्टेयर और रामस्वरूप निरंजन चैरिटेबल ट्रस्ट ने 0.1100 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर कब्जा किया हुआ है।

Hotel Babylon and Queens Club : पार्षद रेणु जयंत साहू ने आरोप लगाया कि सीमांकन प्रक्रिया जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना कराई गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आसपास चल रहे आवासीय प्रोजेक्ट की जमीन को लेकर भी संदेह जताया है।

Hotel Babylon and Queens Club : नेता प्रतिपक्ष और पार्षद ने मांग की है कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दोबारा सीमांकन कराया जाए और जांच पूरी होने तक नाला निर्माण कार्य शुरू न किया जाए। अब इस मामले में नगर निगम प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here