Fake Facebook Profile Alert : नाम अधिकारी का, काम ठगों का: फर्जी फेसबुक आईडी मामले में आईएएस सिन्हा ने की रिपोर्ट करने की अपील

Fake Facebook Profile Alert : रायपुर: छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और वर्तमान मनरेगा आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा के नाम पर साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। शातिर ठगों ने अधिकारी के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल तैयार की है। इस फर्जी आईडी के जरिए लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट और मैसेज भेजकर उनका मोबाइल नंबर और अन्य संवेदनशील निजी जानकारियां मांगी जा रही हैं।

मामले का खुलासा होते ही आईएएस तारण प्रकाश सिन्हा ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सचेत किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त प्रोफाइल पूरी तरह फर्जी है और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने जनता से अपील की है कि उनके नाम से आने वाले किसी भी संदिग्ध मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें और न ही अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें।

अधिकारी ने बताया कि ठगों द्वारा लोगों को झांसा देने के लिए उनकी आधिकारिक तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि आईडी असली लगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि ऐसी फर्जी आईडी दिखने पर उसे तुरंत फेसबुक पर रिपोर्ट करें। इधर, साइबर सेल भी मामले की जांच में जुट गई है। प्रशासन ने आम नागरिकों को सलाह दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी रसूखदार व्यक्ति या अधिकारी के नाम से आने वाले आर्थिक लेन-देन या व्यक्तिगत जानकारी मांगने वाले संदेशों की सत्यता की जांच जरूर करें।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories