West Bengal। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। हाई सिक्योरिटी घेरे के बावजूद हुए इस हमले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल है। बताया जा रहा है कि काफिले में शामिल कई गाड़ियों पर पथराव किया गया, जिससे उनके शीशे टूट गए। घटना के वक्त शुभेंदु अधिकारी कूच बिहार में प्रदर्शन रैली का नेतृत्व कर रहे थे।
सुवेंदु अधिकारी पर हमला.!
आज कूचबिहार जिले के खगराबाड़ी में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला कर दिया..!
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र फल-फूलने की तस्वीर! pic.twitter.com/fFauZd6x77
— Shivam Dixit (@ShivamdixitInd) August 5, 2025
भाजपा नेताओं पर हो रहे हमलों के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का घेराव करने निकले थे। जैसे ही उनका काफिला खगराबाड़ी इलाके के पास पहुंचा, कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और ‘वापस जाओ’ के नारे लगाए। इसी दौरान काफिले पर जूते और पत्थर फेंके गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना में अधिकारी के काफिले की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं, जिनमें एक पुलिस एस्कॉर्ट वाहन भी शामिल है। गाड़ियों के शीशे टूटने से कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को मामूली चोटें आई हैं, हालांकि शुभेंदु अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमले के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ा और स्थिति पर नियंत्रण पाया।
Read More : Indore Crime : संपत्ति विवाद बना खूनी संघर्ष, पिता ने मोगरी से बेटे की कर दी हत्या
इस घटना के बाद भाजपा ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और विपक्षी नेताओं की सुरक्षा भगवान भरोसे है। भाजपा ने इस हमले के विरोध में राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी है।









