Tuesday, June 16, 2026
37.5 C
Raipur

Shahdol Bike Theft Gang Busted: शादियों में रेकी, मिनटों में ‘डायरेक्ट कनेक्शन’ और फिर बाइक गायब! शहडोल में लग्जरी वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, गुजरात मंदिर चोरी से भी जुड़ा आरोपी

Shahdol Bike Theft Gang Busted: शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गिरोह का अमलाई थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संगठित गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से बुलेट, यामाहा और अन्य महंगी मोटरसाइकिलों सहित कुल सात चोरी के वाहन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि गिरोह बेहद सुनियोजित तरीके से शादी समारोहों और भीड़भाड़ वाले आयोजनों को अपना निशाना बनाता था और कुछ ही मिनटों में बिना चाबी के बाइक लेकर फरार हो जाता था।

शादी समारोहों में करते थे रेकी, बिना लॉक वाली बाइक होती थी निशाने पर

Shahdol Bike Theft Gang Busted: पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरोह के सदस्य पहले शादी समारोहों, सामाजिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमों में पहुंचकर वहां खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। उनकी नजर विशेष रूप से उन वाहनों पर रहती थी, जो बिना लॉक के खड़े होते थे या जिनकी सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती थी।आरोपी आम मेहमानों की तरह कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहते थे और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दे देते थे।

READ MORE: MP Monsoon Session: मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से UCC विधेयक की आहट, किसान-बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

‘डायरेक्ट कनेक्शन’ से मिनटों में स्टार्ट कर लेते थे बाइक

Shahdol Bike Theft Gang Busted: गिरोह का मुख्य आरोपी अमन तिवारी तकनीकी रूप से बेहद शातिर बताया जा रहा है। वह बिना चाबी के ही बाइक के तारों को जोड़कर तथाकथित “डायरेक्ट कनेक्शन” के जरिए वाहन स्टार्ट कर लेता था। इस पूरी प्रक्रिया में कुछ ही मिनट लगते थे और वाहन मालिक को भनक लगने से पहले आरोपी बाइक लेकर फरार हो जाते थे।

Shahdol Bike Theft Gang Busted: पुलिस के अनुसार, इस पूरी वारदात में दीपू सिंह अमन का सहयोगी बनकर काम करता था और चोरी के बाद वाहन को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाने में मदद करता था।

चोरी की बाइक सीधे पहुंचती थी गैराज, बदल दिए जाते थे पार्ट्स

Shahdol Bike Theft Gang Busted: इस गिरोह का नेटवर्क केवल वाहन चोरी तक सीमित नहीं था, बल्कि चोरी की गई बाइकों को ठिकाने लगाने की पूरी व्यवस्था पहले से तैयार रहती थी।

Shahdol Bike Theft Gang Busted: पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के तुरंत बाद बाइक को गिरोह के कथित मास्टरमाइंड मंगेश सिंह के बाइक रिपेयरिंग गैराज में पहुंचाया जाता था। वहां बाइकों के इंजन, टायर और अन्य महंगे पुर्जों को निकालकर दूसरी पुरानी मोटरसाइकिलों में फिट किया जाता था। इसके बाद इन पार्ट्स और वाहनों को अलग-अलग माध्यमों से बेचकर मोटा मुनाफा कमाया जाता था।

गैराज से बरामद हुईं चोरी की बाइकें

Shahdol Bike Theft Gang Busted: अमलाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगेश सिंह के गैराज पर दबिश दी, जहां से चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इसके अलावा तीन अन्य बाइक अलग-अलग स्थानों से जब्त की गईं।

Shahdol Bike Theft Gang Busted: बरामद वाहनों में रॉयल एनफील्ड बुलेट, यामाहा आर-वन, स्कूटी और सीडी डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलें शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये वाहन पिछले तीन महीनों के दौरान ओपीएम कॉलोनी, बकहो और आसपास के क्षेत्रों से चोरी किए गए थे।

गुजरात के मंदिर से मूर्ति चोरी में भी शामिल रहा आरोपी

Shahdol Bike Theft Gang Busted: पूरे मामले का सबसे सनसनीखेज पहलू तब सामने आया जब पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी अमन तिवारी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड उजागर हुआ।

Shahdol Bike Theft Gang Busted: जांच में पता चला कि अमन तिवारी पहले गुजरात के एक मंदिर से बेशकीमती प्रतिमा चोरी करने के मामले में भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का नेटवर्क अन्य राज्यों तक फैला हुआ है या नहीं।

READ MORE: MP Murder Conspiracy Case: प्रेम त्रिकोण में खूनी साजिश का खुलासा रास्ते का कांटा बनी महिला की प्रेमी-प्रेमिका ने की हत्या, मेहगांव पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल

दो आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Shahdol Bike Theft Gang Busted: अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने बताया कि इस मामले में अमन तिवारी और दीपू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं गिरोह का कथित मास्टरमाइंड मंगेश सिंह और उसका साथी नमन केवट अभी फरार हैं।

Shahdol Bike Theft Gang Busted: पुलिस की विशेष टीमें दोनों फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अन्य वारदातों के खुलासे की उम्मीद

Shahdol Bike Theft Gang Busted: पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और शहडोल सहित आसपास के जिलों में वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य मामलों के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

Shahdol Bike Theft Gang Busted: फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और चोरी की बाइकों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Modi Government 12 Years:  Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Modi Government 12 Years: Raipurमें भाजपा का विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित

Latest YouTube Shorts

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: चलती कार बनी आग का गोला वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

CG News: महतारी वंदन योजना के हितग्राही बहिनी मन बर जरूरी खबर!

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories