Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal Sehore News : VIT सीहोर में जॉन्डिस का विस्फोट! 100 छात्र अस्पताल...

Sehore News : VIT सीहोर में जॉन्डिस का विस्फोट! 100 छात्र अस्पताल में, विरोध पर छात्रों से मारपीट

vit collage
vit collage

सीहोर : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कोठरी स्थित VIT यूनिवर्सिटी से गंभीर और चिंताजनक खबर सामने आई है। कैंपस में दूषित पानी और भोजन के कारण जॉन्डिस (पीलिया) तेजी से फैल गया है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि करीब 100 छात्र आष्टा, सीहोर और भोपाल के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं। बीमार छात्रों ने आरोप लगाया है कि यूनिवर्सिटी में कई दिनों से दूषित पानी और घटिया गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है, जिसकी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विरोध करने पर छात्रों से मारपीट, हॉस्टल स्टाफ पर गंभीर आरोप
बीमार पड़ने से चिंतित छात्रों ने जब प्रशासन से जवाब मांगा और विरोध किया तो मामला और अधिक गंभीर हो गया। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल वार्डन और गार्ड्स ने उन्हें चुप कराने के लिए मारपीट की। यह दावा भी किया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन की मनमानी पहले से चली आ रही है और विरोध करने वाले कई छात्रों को पहले भी निकाल दिया गया था। इससे छात्रों में भारी गुस्सा और भय दोनों देखने को मिला।

गुस्साए छात्रों ने किया विरोध, परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी
प्रशासन की कथित लापरवाही और उत्पीड़न से नाराज छात्रों ने कैंपस में जोरदार प्रदर्शन किया। तनाव बढ़ने पर कुछ छात्रों ने परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी भी की। घटना की सूचना मिलते ही आष्टा SDM, SDOP और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात स्थिर बताए जा रहे हैं।

 

प्रशासन की कोशिशें, लेकिन यूनिवर्सिटी की चुप्पी पर सवाल
प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने का भी भरोसा दिया गया है। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन की चुप्पी, दूषित भोजन-पानी की आपूर्ति और छात्रों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

छात्रों ने मांग की है कि जिन लोगों की लापरवाही से उनकी सेहत खराब हुई और जिन्होंने उनके साथ मारपीट की, उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यहाँ छात्रों के जीवन और भविष्य दोनों से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here