Wednesday, February 11, 2026
30.1 C
Raipur

उपराष्ट्रपति संग्राम : सुप्रीम कोर्ट जज सुदर्शन vs संघप्रिय नेता राधाकृष्णन, खड़गे ने किया विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार का ऐलान

उपराष्ट्रपति संग्राम : नई दिल्ली। विपक्षी इंडिया गठबंधन ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके नाम का ऐलान किया। कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि गठबंधन ने सर्वसम्मति से उनका नाम तय किया है। अब उनका मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। दोनों नेता 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।

इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि सभी सहयोगी पार्टियां सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सहमत हुईं। टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भी रेड्डी के नाम को मंजूरी दी है।

Read More : CG Breaking : आरंग विधायक खुशवंत साहेब के समर्थन में जुटे समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब……

सूत्रों के मुताबिक, एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को दक्षिण भारत के दलों को ध्यान में रखकर उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्ष ने पूर्व जज को उतारकर टीडीपी, वाईएसआरसीपी और बीआरएस जैसी पार्टियों को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है। विपक्ष का कहना है कि एनडीए ने संघ से जुड़े व्यक्ति को उतारा है, जबकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से आए व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया है। डीएमके की दक्षिण भारत से उम्मीदवार की मांग और टीएमसी की गैर-राजनीतिक चेहरे की शर्त दोनों पूरी हुई हैं।

कौन हैं सुदर्शन रेड्डी?

बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को आंध्र प्रदेश के रंगा रेड्डी जिले के अकुला मायलारम गांव में एक किसान परिवार में हुआ। उन्होंने उस्मानिया यूनिवर्सिटी से 1971 में लॉ की डिग्री हासिल की।

उन्होंने सिविल और संवैधानिक मामलों की प्रैक्टिस से करियर शुरू किया और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकील के. प्रताप रेड्डी के साथ काम किया। अगस्त 1988 में वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में गवर्नमेंट प्लीडर बने और केंद्र सरकार के एडिशनल स्टैंडिंग काउंसल भी रहे।

Read More : CG Breaking News : साय मंत्रिमंडल में इन तीनों का ही चयन क्यों ? जानें कारण और राजनीतिक रणनीति….

1993 में वे आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। उसी साल उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का एडिशनल जज नियुक्त किया गया। 2005 में वे गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने और 2007 में सुप्रीम कोर्ट के एडिशनल जज बने। वे 2011 में रिटायर हुए।

रिटायरमेंट के बाद मार्च 2013 में उन्हें गोवा का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया था, लेकिन निजी कारणों से उन्होंने उसी साल अक्टूबर में इस्तीफा दे दिया।

अब उनका सामना एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा। आने वाले चुनाव में यह मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

CG News: Raigarh Carbon Plant में दर्दनाक हादसा, मासूम बच्ची समेत 3 की मौ*त..

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

Gwalior News : कलश यात्रा के दौरान भगदड़, महिला की मौ*त, 8 घायल

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

PWD corruption CG: पूर्व गृह मंत्री का लेटर बम! PWD के मुख्य अभियंता पर CBI जांच की मांग..

Latest YouTube Shorts

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

मरीन ड्राइव पार्किंग विवाद : महापौर मीनल चौबे का बयान...

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

PWD चीफ इंजीनियर की PM से शिकायत, क्या बोले अजय चंद्राकर.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

होली से पहले किसानों को एकमुश्त पैसा मिलेगा 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ का होगा भुगतान.....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

जन गण मन से पहले गाया जाएगा वंदे मातरम, नई गाइडलाइन जारी....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds