Friday, February 13, 2026
21.1 C
Raipur

Vice Presidential Election : सीपी राधाकृष्णन बनाम बी सुदर्शन रेड्डी : किसके पक्ष में झुकेगा जनादेश?….

Vice Presidential Election : नई दिल्ली: देश के अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी और देर रात तक नतीजे आने की संभावना है। इस चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष (इंडिया गठबंधन) के बी. सुदर्शन रेड्डी आमने-सामने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे सबसे पहले वोट डालेंगे।

Vice Presidential Election : मतदान प्रक्रिया और नंबर गेम

उपराष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा (543) और राज्यसभा (233 निर्वाचित, 12 मनोनीत) के सभी सांसद मतदान करते हैं। वर्तमान में 5 राज्यसभा और 1 लोकसभा सीट खाली होने से कुल 781 सांसद वोट देने के लिए अधिकृत हैं। यह चुनाव ‘एकल संक्रमणीय आनुपातिक प्रतिनिधित्व’ (Single Transferable Vote) प्रणाली के तहत गुप्त मतदान से होगा। सांसदों को सफेद मतपत्रों पर विशिष्ट स्याही वाले पेन से उम्मीदवारों के नाम के आगे अपनी प्राथमिकता (1, 2, 3…) अंकित करनी होगी।

एनडीए की राह हुई आसान

इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह कुछ प्रमुख दलों का मतदान से दूर रहना है। भारत राष्ट्र समिति (BRS) के 4 राज्यसभा सांसदों और बीजू जनता दल (BJD) के 7 राज्यसभा सांसदों ने मतदान से अनुपस्थित रहने का फैसला किया है। इसके अलावा, शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने भी अपने सांसदों को मतदान से दूर रहने को कहा है, जिससे कुल मतदाता संख्या 767 हो सकती है। वहीं, वाईएसआरसीपी (YSRCP) ने एनडीए के पक्ष में वोट डालने का ऐलान किया है, जिससे एनडीए का पक्ष और मजबूत हो गया है। एनडीए के पास अभी 436 सांसदों का समर्थन है।

मतदान से पहले एनडीए की ‘ब्रेकफास्ट मीटिंग’

मतदान से पहले, एनडीए के सभी सांसद सुबह 9:30 बजे एक ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इस दौरान, केंद्रीय मंत्री अपने-अपने राज्यों के सांसदों की मेजबानी करेंगे। उदाहरण के लिए, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों से मिलेंगे, जबकि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के सांसदों की मेजबानी करेंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

AI in Music: AI का दौर या लोकसंगीत पर खतरा? मशीन बनाएगी छत्तीसगढ़ी गीत? कलाकारों का भविष्य संकट में!

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर    खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

भारत बंद का छत्तीसगढ़ में असर खदानें थमीं, सड़कों पर उतरे मजदूर

Durg Chhattisgarh  : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

Durg Chhattisgarh : नौकरी के नाम पर 16 लाख की ठगी...BJP-नेता पर FIR.....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

रायपुर में पत्नी की जगह बैठक लेते दिखे जोन अध्यक्ष के पति....

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds