Friday, September 11, 2026
Home National Vaibhav Suryavanshi Century: ‘मैं नहीं चाहता था कि वह शतक बनाए…’ वैभव...

Vaibhav Suryavanshi Century: ‘मैं नहीं चाहता था कि वह शतक बनाए…’ वैभव सूर्यवंशी का कैच लेने के बाद ब्रैड इवांस का बड़ा खुलासा

Vaibhav Suryavanshi Century
Vaibhav Suryavanshi Century

Vaibhav Suryavanshi Century: नई दिल्ली : भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक बनाने के बेहद करीब थे, लेकिन जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर ब्रैड इवांस ने शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया। मैच के बाद इवांस ने खुलासा किया कि वह नहीं चाहते थे कि वैभव अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए।

Vaibhav Suryavanshi Century: टी20 इंटरनेशनल के अपने छठे मैच में बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 49 गेंदों में 81 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वह शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन उनकी पारी 81 रन पर समाप्त हो गई।

Vaibhav Suryavanshi Century: शानदार कैच से रोका शतक

Vaibhav Suryavanshi Century: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे और अंतिम टी20 मुकाबले में वेस्ले मधेवीरे की गेंद पर वैभव ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में शॉट खेला। गेंद सीमा रेखा के अंदर गिरती हुई नजर आ रही थी, लेकिन वहां तैनात ब्रैड इवांस तेजी से आगे बढ़े और डाइव लगाकर शानदार कैच लपक लिया। इस कैच के साथ वैभव की शतकीय उम्मीदें भी खत्म हो गईं।

Vaibhav Suryavanshi Century: मैच के बाद किया दिलचस्प खुलासा

Vaibhav Suryavanshi Century: पहली पारी के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बातचीत में ब्रैड इवांस ने कहा, “वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है और भविष्य में बहुत अच्छा करेगा, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि वह अपना पहला शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए। इसलिए मैंने उस कैच के लिए अतिरिक्त प्रयास किया।”

Vaibhav Suryavanshi Century: गेंदबाजी पर भी दी प्रतिक्रिया

Vaibhav Suryavanshi Century: ब्रैड इवांस ने अपनी गेंदबाजी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शुरुआती ओवर में वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं थे, लेकिन बाद में अच्छी वापसी की। उन्होंने कहा, “मैं अपने पहले ओवर से काफी निराश था, लेकिन इसके बाद मैंने अच्छी वापसी की और अपने स्पेल को बेहतर तरीके से खत्म किया।” इस मुकाबले में इवांस ने चार ओवर में 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए। वहीं भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here