Friday, April 3, 2026
32.1 C
Raipur

उत्तराखंड : विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना स्थल पर बड़ा हादसा – भारी भूस्खलन से 12 मजदूर घायल, देखे वीडियो…

उत्तराखंड : जोशीमठ। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के हेलंग गांव के पास शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना (Vishnugad Pipalkoti Hydro Electric Project) की डायवर्जन साइट पर भारी भूस्खलन हुआ, जिसमें चट्टानें टूटकर गिरने से 12 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब करीब 200 मजदूर रात के समय निर्माण कार्य में जुटे हुए थे।

Read More : Arms Dealer : क्या जब्त होगी वह संपत्ति जिससे हिल सकता है सत्ता का सिस्टम… 19 अगस्त को फैसला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर निर्माण साइट पर आ गिरा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। कई मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन 12 लोग मलबे और चट्टानों की चपेट में आकर घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की हालत फिलहाल स्थिर है।

स्थानीय प्रशासन और भूगर्भ विशेषज्ञों ने बताया कि हाल के दिनों में चमोली जिले में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण पहाड़ी ढलानों की मिट्टी और चट्टानें कमजोर हो गई हैं। इसी वजह से हेलंग में यह भूस्खलन की गंभीर घटना हुई।

यह डैम प्रोजेक्ट टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का है, जबकि इसके निर्माण की जिम्मेदारी हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (HCC) के पास है। हादसे की खबर मिलते ही टीएचडीसी, HCC और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की।

Read More : Jabalpur News : पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़: अफगानी नागरिकों को बनवाए भारतीय दस्तावेज, सरकारी कर्मचारी भी शामिल

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में पिछले कुछ वर्षों में कई जलविद्युत परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, लेकिन प्राकृतिक आपदाओं और निर्माण सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पर्यावरणविदों और स्थानीय सामाजिक संगठनों ने इस हादसे को चेतावनी मानते हुए कहा है कि पहाड़ों में अत्यधिक निर्माण कार्यों से पर्यावरणीय असंतुलन पैदा हो रहा है और इससे भविष्य में और बड़े हादसों की आशंका बढ़ती जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories