HomeNationalArms Dealer : क्या जब्त होगी वह संपत्ति जिससे हिल सकता है...

Arms Dealer : क्या जब्त होगी वह संपत्ति जिससे हिल सकता है सत्ता का सिस्टम… 19 अगस्त को फैसला

Date:

Related stories

Katghora Accident News: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत; 3 गंभीर घायल

Katghora Accident News: कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में...

Arms Dealer : दिल्ली। आर्म्स डीलर संजय भंडारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई अंतिम दौर में पहुँच चुकी है। राउज एवेन्यू कोर्ट में शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान ईडी ने भंडारी की देशभर में फैली संपत्तियों को जब्त करने की अनुमति माँगते हुए एक विशेष अर्जी दाखिल की। कोर्ट अब इस मामले में 19 अगस्त को अगली सुनवाई करेगा, जिसमें संपत्तियों की जब्ती पर अंतिम निर्णय आने की संभावना है।

Read More : Jabalpur News : पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़: अफगानी नागरिकों को बनवाए भारतीय दस्तावेज, सरकारी कर्मचारी भी शामिल

ईडी ने अदालत को बताया कि संजय भंडारी से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़ी जितनी भी संपत्तियाँ हैं, चाहे वे कंपनियों के नाम पर हों या निजी रूप से अर्जित की गई हों, उन पर अब तक किसी भी पक्ष ने आपत्ति नहीं जताई है। एजेंसी का कहना है कि ऐसे में ये संपत्तियाँ जब्ती योग्य हैं।

ईडी के अनुसार, भगोड़ा आर्थिक अपराधी (Fugitive Economic Offender – FEO) घोषित किए गए व्यक्ति की संपत्तियाँ दो श्रेणियों में आती हैं —

  1. अपराध से अर्जित संपत्ति
  2. वह संपत्ति जिसमें आरोपी की सीधी या अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी हो, चाहे वह भारत में हो या विदेश में

एजेंसी ने तर्क दिया कि कानून के तहत इन दोनों प्रकार की संपत्तियों को जब्त किया जाना जरूरी है, ताकि आरोपी विदेश में रहकर जांच और अदालती प्रक्रिया से बच न सके।

ईडी ने यह भी कहा कि यदि अदालत से आदेश प्राप्त होता है, तो विदेशों में मौजूद संपत्तियों की जब्ती को लेकर संबंधित देशों के साथ कानूनी पत्राचार शुरू कर दिया जाएगा।

Read More : Jabalpur News : पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़: अफगानी नागरिकों को बनवाए भारतीय दस्तावेज, सरकारी कर्मचारी भी शामिल

ज्ञात हो कि कुछ समय पहले ही राउज एवेन्यू कोर्ट ने संजय भंडारी को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया था। इसके बाद ईडी ने उसकी चल-अचल संपत्तियों की जानकारी जुटाई और अब उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया में जुट गई है।

संजय भंडारी पर मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार और रक्षा सौदों में गड़बड़ियों से जुड़े गंभीर आरोप हैं। वह लंबे समय से विदेश में रह रहा है और भारत आने से बच रहा है। ईडी की यह कार्रवाई भारत सरकार द्वारा आर्थिक अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here