जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र के बाबाटोला इलाके में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला तूल पकड़ गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष और आरोपी के परिजन आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से जमकर पथराव होने लगा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रण में लिया। देर रात तक विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात रहा।
Read news : Singrauli news : बधौरा चौकी के पास कोयला लोड ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
क्या है मामला?
परिजनों के अनुसार, नाबालिग किशोरी कॉलेज से लौट रही थी, तभी मोहल्ले का रहने वाला युवक समीर उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने नाबालिग का हाथ पकड़कर उसे गली में ले जाने की कोशिश की, लेकिन किशोरी ने किसी तरह अपनी जान बचाई और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मोहल्ले में तनाव फैल गया और विवाद बढ़ गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने नाबालिग की रिपोर्ट पर आरोपी समीर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read News : CG NEWS : डॉ. भंवर सिंह पोर्ते महाविद्यालय घरघोड़ा एनएसएस इकाई द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया:
“नाबालिग से छेड़छाड़ की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पथराव की घटना के बाद एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।”











