Ujjain Police Checking : उज्जैन | दिल्ली में हुए धमाके के बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए उज्जैन पुलिस ने पूरे शहर में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। खुद पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा फोर्स के साथ सड़क पर उतरकर सघन चेकिंग अभियान की निगरानी कर रहे हैं।
Ujjain Police Checking : महाकाल मंदिर क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस ने मंदिर परिसर, पार्किंग और आसपास के इलाकों में खड़ी गाड़ियों की एक-एक करके जांच की। शहर के सभी प्रमुख मार्गों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी डॉग स्क्वाड और बम स्क्वाड के साथ व्यापक चेकिंग अभियान जारी है।
READ MORE : Delhi blast impact Jabalpur : दिल्ली धमाके के बाद ताबड़तोड़ जांच अभियान शुरू…
इसी दौरान टावर चौक पर चेकिंग के दौरान एक बड़ी घटना घटी। एक कार चालक ने पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए गाड़ी तेज रफ्तार से भगाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद टीम ने तुरंत पीछा किया और अगली चेकिंग पॉइंट पर तीनों युवकों को दबोच लिया।
एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और युवकों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने स्पष्ट कहा — “ऐसे समय में जब शहर अलर्ट पर है, इस तरह भागने की कोशिश गंभीर संदेह पैदा करती है। जांच की जा रही है कि ये युवक कौन थे और कहां जा रहे थे।”
READ MORE : Delhi Blast : अमित शाह की आज हाई लेवल बैठक, केंद्रीय गृह सचिव और IB चीफ को भी बुलावा
फिलहाल उज्जैन शहर में सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी और पुलिस की गश्त जारी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों पर ध्यान न दें।











