Delhi blast impact Jabalpur : दिल्ली धमाके के बाद ताबड़तोड़ जांच अभियान शुरू…

Parivesh
Delhi blast impact Jabalpur

Delhi blast impact Jabalpur : जबलपुर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुए धमाके के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय जबलपुर रेलवे स्टेशन पर सोमवार देर रात से ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे स्टाफ ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है।

Delhi blast impact Jabalpur : स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, टिकट काउंटर से लेकर ट्रेन के डिब्बों तक डॉग स्क्वाड की मदद से जांच की जा रही है। हर आने-जाने वाले यात्री और उनके लगेज की बारीकी से जांच हो रही है। पुलिस ने स्टेशन के हर प्रवेश और निकास द्वार पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती की है।

READ MORE : Burhanpur High Alert : रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, कलेक्टर-एएसपी खुद उतरे सड़कों पर….

थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत (GRP जबलपुर) ने बताया कि दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं, पोस्ट प्रभारी राजीव खरब (RPF जबलपुर) ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए हर संभावित जोखिम बिंदु पर चौकसी बरती जा रही है।

इस दौरान रेलवे प्रशासन ने आम यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें और अफवाहों से दूर रहें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *