Burhanpur High Alert : रातभर चला सघन चेकिंग अभियान, कलेक्टर-एएसपी खुद उतरे सड़कों पर….

Parivesh
Burhanpur High Alert

Burhanpur High Alert : बुरहानपुर | दिल्ली में हुए धमाके के बाद मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिले बुरहानपुर में प्रशासन और पुलिस सतर्क हो गई है। सोमवार देर रात जिले में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से हाई अलर्ट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह, एडीएम वीर सिंह चौहान, एएसपी अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल और एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ खुद सड़कों पर उतरे और सुरक्षा हालात का जायजा लिया।

Burhanpur High Alert : कलेक्टर हर्ष सिंह ने बताया कि दिल्ली धमाके की सूचना के बाद जिले के संवेदनशील इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस को चौकसी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

READ MORE : BJP Mahila Morcha Burhanpur : बीजेपी महिला मोर्चा ने महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत पर मनाया उत्सव…

एएसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर जिलेभर में करीब 40 से 50 जगहों पर 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो वाहनों की सघन जांच कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और मुख्य बाजारों में भी सख्त निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *