Rewa On High Alert : दिल्ली ब्लास्ट के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर, हर कोने में सघन जांच शुरू

Parivesh
Rewa On High Alert

Rewa On High Alert : रीवा। दिल्ली में हुए धमाके के बाद मध्यप्रदेश का रीवा जिला भी सतर्क मोड पर आ गया है। सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और पुलिस ने पूरे शहर में चौकसी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, होटल, मॉल और बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन जांच अभियान शुरू किया गया है।

Rewa On High Alert : पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। संदिग्ध व्यक्तियों, बैग और वाहनों की जांच की जा रही है। खुफिया विभाग भी सक्रिय मोड पर आ गया है और स्थानीय स्तर पर इनपुट जुटाए जा रहे हैं।

READ MORE : Delhi Blast : अमित शाह की आज हाई लेवल बैठक, केंद्रीय गृह सचिव और IB चीफ को भी बुलावा

सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। रीवा पुलिस ने कहा है कि सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *