Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

Jabalpur News : आधी रात तीन मंजिला दुकान में लगी आग, लाखों का माल खाक

Jabalpur News : जबलपुर। गलगला-मुकादमगंज रोड पर स्थित एक तीन मंजिला दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। घटना में दुकान में रखा पूरा माल जलकर खाक हो गया, जिससे दुकान संचालक का लाखों का नुकसान हो गया। फायर ब्रिगेड के अमला मौके पर डटकर स्थिति को सामान्य करने का प्रयास कर रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के पूरे व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

READ MORE: CG NEWS : 75 साल के बुजुर्ग ने रचाई शादी, मूंछों पर दी ताव; 45 साल की पत्नी ने करवाचौथ का व्रत रखा

Jabalpur News : जानकारी के मुताबिक रात करीब तीन बजे हितेश टहलानी की दुकान में शॉर्ट सर्किट हुआ और चंद मिनटों में ही तीन मंजिला दुकान में आग लग गई। बताया जा रहा है कि दुकान संचालक कुछ दिनों पूर्व ही दीवाली में साज-सज्जा करने वाला सामान लेकर आया था और वह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी थोक और फुटकर में वह माल बेचता।

Jabalpur News : क्षेत्रीय व्यापारियों ने बताया कि कुछ ही समय में क्षेत्र के सभी व्यापारियों को दुकान में आग लगने की खबर लग गई। जिसके बाद अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। सहायक फायर अधीक्षक राजेंद्र पटेल ने बताया कि आग लगने से लेकर बुझने तक करीब 25 से 30 ट्रिप पानी लगा, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सके।

Jabalpur News : उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे भी फायर ब्रिगेड का अमला मौके पर डटा था, चूकि प्लास्टिक का सामान जला है तो दो गाड़ियां लगाकर कूलिंग का काम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि व्यापारी लेबर लगाकर जला हुआ प्लास्टिक का सामान हटवा रहा है तो नीचे की तरफ अभी भी बहुत गर्म है। जिसके चलते कूलिंग कराई जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories