Share Market Update : वैश्विक दबाव के बीच लाल निशान में खुला बाजार, फाइनेंशियल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली…

Parivesh
ट्रंप के चावल टैरिफ संकेत से सेंसेक्स और निफ्टी में बर्बादी

Share Market Update : मुंबई। मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही। वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच सेंसेक्स 191 अंकों की गिरावट के साथ 83,332 पर और निफ्टी 55 अंकों की कमजोरी के साथ 25,518 पर खुला। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर पर भारी दबाव देखने को मिला।

Share Market Update : निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स 0.85% गिरा, जबकि पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.71%, एनर्जी 0.31%, रियल्टी 0.25% और कमोडिटीज इंडेक्स 0.25% फिसल गए। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का रुख रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 174 अंक टूटकर 59,907 पर और स्मॉलकैप इंडेक्स 41 अंक की गिरावट के साथ 18,097 पर आ गया।

READ MORE : Share Market News : महंगे वैल्यूएशन के बाद भी Lenskart IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स लेकिन Groww पर एनालिस्ट्स की टेढ़ी नजर

सेंसेक्स पैक में बीईएल, एमएंडएम, भारती एयरटेल, अदाणी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक और सन फार्मा जैसे शेयर बढ़त में रहे, जबकि बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील और एसबीआई में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में भी कमजोर रुझान देखने को मिला — शंघाई, हांगकांग और बैंकॉक लाल निशान में रहे, जबकि टोक्यो और सियोल हरे निशान में थे।

READ MORE : Stock Market : शेयर बाजार की शानदार वापसी, बैंकिंग और मेटल सेक्टर ने संभाली कमान

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि निवेशक फिलहाल सतर्क मूड में हैं क्योंकि घरेलू स्तर पर कोई मजबूत संकेत नहीं हैं। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 10 नवंबर को ₹4,114 करोड़ के शेयर बेचे, वहीं घरेलू निवेशकों (DII) ने ₹5,805 करोड़ की खरीदारी की। आने वाले दिनों में बाजार की दिशा वैश्विक बाजार रुझान, कच्चे तेल की कीमतें और संस्थागत इनफ्लो पर निर्भर करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *