TVS Ntorq 150 : नई दिल्ली। देश की टू-व्हीलर निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर अपनी नई स्कूटर Ntorq 150 को 4 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है। यह कंपनी के पोर्टफोलियो की अब तक की सबसे बड़ी डिस्प्लेसमेंट वाली स्कूटर होगी।
Read News ; Maruti Escudo : Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देने आ रही Maruti Escudo
कंपनी ने हाल ही में जारी किए टीज़र में नए मॉडल का क्वाड-एलईडी हेडलैम्प क्लस्टर दिखाया है, जो इसे बेहद स्पोर्टी लुक देता है। डिजाइन में यह मौजूदा एनटॉर्क 125 के मुकाबले और ज्यादा बोल्ड और एग्रेसिव दिखाई देगी।
इंजन और सेगमेंट
टीवीएस ने इंजन डिटेल्स अभी साझा नहीं की हैं। सूत्रों का कहना है कि कंपनी इसे 150-170 सीसी सेगमेंट में उतारेगी। संभावना है कि इसमें लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाए, जिससे यह यामाहा एरोक्स 155 और हीरो जूम 160 को सीधी टक्कर दे सके। हालांकि, अगर कंपनी एयर-कूल्ड इंजन चुनती है तो कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना आसान होगा।
बड़े इंजन और 150 सीसी से ऊपर के स्कूटर्स के लिए लागू नियमों के तहत इसमें सिंगल-चैनल एबीएस (ABS) मानक फीचर के तौर पर मिलेगा। स्टाइलिंग और फीचर्स को देखते हुए यह युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई स्कूटर मानी जा रही है।
Read News : TVS Ntorq 150 : स्पोर्टी लुक और ABS से लैस TVS Ntorq 150, Yamaha Aerox 155 को देगी टक्कर
कीमत और मुकाबला
जानकारों का अनुमान है कि टीवीएस एनटॉर्क 150 की कीमत 1.45 से 1.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला सीधे तौर पर यामाहा एरोक्स 155, हीरो जूम 160 और अप्रिलिया एसआर 175 से होगा।














