मुंबई। वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गाना ‘बिजुरिया’ (Bijuria) रिलीज हो गया है। यह गाना साल 1999 में आए सोनू निगम के पॉपुलर ट्रैक बिजुरिया का रीक्रिएशन है, जिसे इस बार नए अंदाज और डांसिंग मूड में पेश किया गया है।
View this post on Instagram
गाने की शुरुआत मनीष पॉल की एंट्री से होती है, जिसके बाद वरुण धवन अपने जबरदस्त डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर आते हैं। जल्द ही जान्हवी कपूर साड़ी पहनकर गाने में शामिल होती हैं और दोनों का एनर्जेटिक डांस माहौल बना देता है। गाने में रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी नजर आ रहे हैं, जिससे यह और ज्यादा रंगीन हो जाता है।
गौरतलब है कि 1999 में रिलीज हुए सोनू निगम के बिजुरिया को काफी पसंद किया गया था। इस नए वर्जन में भी उसी हुक स्टेप और एनर्जी को बरकरार रखा गया है, बस गाने में कुछ नई लाइन्स जोड़कर इसे रीमिक्स किया गया है।
Read News : Strictness on Governors : गवर्नरों पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती : कानून रोकना नहीं, पास कराना है जिम्मेदारी
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है।
फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर ऋषभ शेट्टी की बहुप्रतीक्षित फिल्म कांतारा चैप्टर 2 से होने वाली है।











