Friday, February 13, 2026
27.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 6 Aug 2025 : निशाने पर आज : देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद तहसीलदार-नायब तहसीलदार की हड़ताल समाप्त, कुबेरश्वर धाम में कांवड़ यात्रा का विराट आयोजन, श्रद्धालुओं का जनसैलाब बना संकट, टीएस सिंहदेव के घर चोरों ने बोला धावा उड़ा ले गए कीमती मूर्तियां, जेल में रक्षाबंधन की विशेष व्यवस्था…समेत 10 बड़ी खबरें

1 . देश भर के बिजली उपभोक्ताओं को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दर बढ़ोतरी पर लगाई मुहर

Supreme Court : नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उपभोक्ताओं के लिए आने वाले दिनों में बिजली की दरें बढ़ सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) के वर्षों से लंबित बकाया भुगतान के मुद्दे पर सुनवाई करते हुए दिल्ली में बिजली दरों में सशर्त बढ़ोतरी की अनुमति दी है। हालांकि, शीर्ष अदालत ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह वृद्धि आम जनता की क्षमता के अनुरूप और किफायती होनी चाहिए।

2 . राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद तहसीलदार-नायब तहसीलदार की हड़ताल समाप्त

रायपुर : 17 सूत्रीय मांगों को लेकर 28 जुलाई से आंदोलनरत तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित कर दी है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से हुई बैठक के बाद संघ ने आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया। मंत्री टंकराम वर्मा ने दी हड़ताल खत्म होने की जानकारी  मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि तहसीलदारों की कुछ प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है, वहीं बाकी मांगों पर भी सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि जो कार्य हड़ताल की वजह से रुके थे, उन्हें अब जल्द पूरा किया जाएगा।

3 . कुबेरश्वर धाम में कांवड़ यात्रा का विराट आयोजन, श्रद्धालुओं का जनसैलाब बना संकट

सीहोर। सावन के पावन महीने में आयोजित कुबेरेश्वर धाम की कांवड़ यात्रा ने इस बार आस्था की सभी सीमाएं लांघ दीं। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा में करीब एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे सीहोर की सड़कों पर कदम रखने की भी जगह नहीं बची। भिलाई में कथा समापन के बाद जैसे ही प्रदीप मिश्रा सीहोर पहुंचे, उनके आगमन पर माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने सीवन नदी से जल भरकर करीब 14 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा की शुरुआत की। हालांकि, इस भारी भीड़ ने प्रशासन की तैयारियों की पोल खोल दी। सड़कों पर लंबा जाम और भगदड़ जैसे हालातों ने व्यवस्थाओं को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। पूरी खबर 

4 . टीएस सिंहदेव के घर चोरों ने बोला धावा….उड़ा ले गए कीमती मूर्तियां

CG News : सरगुजा। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़े कद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के कोठीघर में चोरों ने सेंधमारी कर दी। बीती रात अज्ञात चोर सिंहदेव के आवासीय परिसर में घुसे और वहां से पीतल की बेशकीमती हाथी की मूर्ति चुरा ले गए। करीब 15 किलो वजनी यह मूर्ति कोठीघर के आंगन में लगी थी, जिसे चोर सुनियोजित तरीके से उखाड़कर ले भागे।

5 . जेल में रक्षाबंधन की विशेष व्यवस्था

जबलपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधने आने वाली बहनों के लिए नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय जेल प्रबंधन ने इस बार खास तैयारी की है। सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए जेल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि इस बार बहनों को राखी के साथ एक विशेष “राखी किट” प्रदान की जाएगी, जो जेल परिसर के अंदर ले जाना अनिवार्य होगा।

6 . थाने में बड़ा फर्जीवाड़ा: पेट्रोलिंग के दौरान बरामद 10.50 लाख बिना कानूनी प्रक्रिया लौटाए, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, थाना प्रभारी लाइन अटैच

रायपुर। राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। पेट्रोलिंग के दौरान पकड़े गए एक व्यक्ति के पास से बरामद हुई 10 लाख 50 हजार रुपये की नकदी को पुलिसकर्मियों ने बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के वापस कर दिया। मामले में लापरवाही उजागर होने के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है, जबकि थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया गया है।

7 . भूपेश बघेल Vs ED: 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पूर्व CM ने उठाए कार्रवाई पर गंभीर सवाल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल की ओर से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 11 अगस्त को सुनवाई करेगा। यह याचिका शराब घोटाले से जुड़े मामले में ED की कार्यवाही और मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम (PMLA) 2002 की धारा 44, 50 और 63 को चुनौती देती है। बघेल की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने पैरवी की। इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ कर रही है, जिसमें जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस उज्जल भूइयां और जस्टिस एनके सिंह शामिल हैं।

8 . एनटीपीसी सीपत प्लांट में मेंटेनेंस के दौरान बड़ा हादसा, प्लेटफॉर्म टूटने से मजदूर की मौत, चार घायल

बिलासपुर। सीपत स्थित एनटीपीसी (NTPC) थर्मल पावर प्लांट में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसने प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यूनिट-5 में चल रहे एनुअल मेंटेनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर प्लेटफॉर्म अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर 5 मजदूर नीचे आ गिरे। हादसे में एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं।

9 . सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Bijapur News : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की ताजा घटना सामने आई है। गंगालूर थाना क्षेत्र के इतावार गांव के घने जंगलों में आज सुबह से चल रही इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और STF (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त टीम ने एक नक्सली को ढेर कर उसका शव बरामद कर लिया है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है और जवान घने जंगलों के अंदर मोर्चा संभाले हुए हैं। मुठभेड़ अभी भी चल रही है और ऑपरेशन के पूरा होने के बाद ही विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

10 . नशे में चूर गुरुजी का कबूलनामा, रोज़ एक पाव महुआ पीकर आता हूं स्कूल….वीडियो वायरल

Singrauli News : सिंगरौली मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था एक बार फिर शर्मसार हुई है। जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मझौली पाठ के प्राचार्य बुद्धू अगरिया का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे शराब के नशे में स्कूल परिसर में लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि कैमरे के सामने गुरुजी ने खुलेआम कबूल कर लिया कि वे “रोज़ाना एक पाव महुआ की देसी शराब पीकर स्कूल आते हैं। नहीं पीता तो दिमाग और हाथ-पैर काम नहीं करते।” इस कबूलनामे ने न केवल शिक्षक की मानसिक स्थिति को उजागर किया है, बल्कि शिक्षा विभाग की निगरानी प्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर इतने लंबे समय से यह कृत्य चलता रहा और जिम्मेदार अफसरों की नजर क्यों नहीं पड़ी?

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, तारिक रहमान बनेंगे PM? Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: नए लेबर लॉ के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43 करोड़ मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

जाम मुक्त रायपुर...:मौदहापारा-एमजी रोड में सख्ती शुरू

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds