Monday, February 9, 2026
14.8 C
Raipur

TOP 10 News Today 31 July 2025 : निशाने पर आज : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहला जशपुर, ट्रंप ने भारत की 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर लगाया बैन, मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी, 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब बैन, छत्तीसगढ़ सरकार ने पारित किया GST संशोधन विधेयक…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

TOP 10 News Today 31 July 2025

1 . Earthquake In Chhattisgarh : सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से दहला जशपुर, दहशत में लोग…

जशपुर। Earthquake In Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बुधवार सुबह धरती हिलने से हड़कंप मच गया। सुबह करीब 7:31 बजे अचानक भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल कर खुले मैदानों में पहुंच गए। लगभग 4-5 सेकंड तक बर्तन खनकते रहे और दीवारों के साथ दरवाजे-खिड़कियों में कंपन होता रहा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

2 . ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का शिकंजा, ट्रंप ने भारत की 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर लगाया बैन…

नई दिल्ली। US Ban On 6 Indian Petroleum Companies : अमेरिका ने भारत को व्यापारिक मोर्चे पर एक और बड़ा झटका दिया है। ट्रंप प्रशासन ने ईरान के साथ पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल व्यापार करने के आरोप में भारत की 6 बड़ी कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए हैं। यह कार्रवाई अमेरिका के कार्यकारी आदेश (Executive Order) 13846 के तहत की गई है, जो ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर सख्ती से लागू होता है।

3 . मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपी बरी…

मुंबई। Malegaon Bomb Blast : मालेगांव बम धमाके के 17 साल बाद देश की बहुचर्चित केस में फैसला आ गया है। एनआईए की विशेष अदालत ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित और अन्य सभी आरोपियों को आज दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने साफ कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित करने में असफल रहा कि धमाके में इस्तेमाल की गई बाइक किसने पार्क की थी और RDX लगाने का कोई ठोस प्रमाण भी नहीं मिला।

4 . 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए यूट्यूब अकाउंट बैन

ऑस्ट्रेलिया | Youtube Account Banned : ऑनलाइन दुनिया में बच्चों की सुरक्षा को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। 10 दिसंबर 2025 से ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र के बच्चे यूट्यूब पर अकाउंट नहीं बना पाएंगे। बच्चे केवल वीडियो देख सकेंगे, लेकिन न चैनल सब्सक्राइब कर सकेंगे, न कमेंट कर पाएंगे और न ही खुद का कोई कंटेंट अपलोड कर सकेंगे।

5 . छत्तीसगढ़ सरकार ने पारित किया GST संशोधन विधेयक…..

रायपुर। CG Breaking : छत्तीसगढ़ सरकार ने माल एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक 2025 को पारित कर प्रदेश के व्यापारिक परिदृश्य में बड़ा बदलाव लाने की पहल की है। इस विधेयक के ज़रिए व्यापारियों को न सिर्फ कानूनी जटिलताओं से राहत मिलेगी, बल्कि कारोबारी प्रक्रियाएं भी पहले से कहीं अधिक पारदर्शी और सरल हो जाएंगी। सरकार का दावा है कि यह कदम छत्तीसगढ़ को ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा।

6 . वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, 108 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ वन विभाग में व्यापक स्तर पर अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 108 स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें 67 वन क्षेत्रपाल (रेंजर) और 41 एसडीओ फॉरेस्ट शामिल हैं। यह निर्णय मुख्यमंत्री के समन्वय और मंजूरी के बाद लिया गया है। पूरी खबर 

7 . PSC कोचिंग के बहाने कमरे में रंगरेलियां, दबिश में युवक-युवती आपत्तिजनक स्थिति में धराएं……

बिलासपुर | Bilaspur News :  बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगालीपारा में पीएससी की कोचिंग के बहाने किराए पर कमरा लेकर रह रहे एक युवक की करतूतों का भंडाफोड़ हुआ है। सरगुजा के लखनपुर निवासी अर्श अली नामक युवक, जो खुद को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाला छात्र बता रहा था, उसके कमरे में लगातार संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। रविवार देर शाम मोहल्लेवासियों और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ युवक के कमरे में दबिश दी, जहां वह एक युवती के साथ आपत्तिजनक अवस्था में मिला।

8 . CG News : नक्सल फंडिंग पर ED का बड़ा एक्शन……

रायपुर। CG News : नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ में अब एक नई जंग छेड़ने की रणनीति तैयार हो गई है। नक्सलियों की टेरर फंडिंग पर करारी चोट के लिए ED (प्रवर्तन निदेशालय) और NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) मिलकर संयुक्त अभियान चलाएंगी। रायपुर में हुई इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की उच्चस्तरीय बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में 8 राज्यों — छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश — के IG-DIG स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का नेतृत्व IB के स्पेशल डायरेक्टर ऋत्विक रूद्र ने किया। एजेंसियों ने हाल ही में सामने आए नक्सली फंडिंग नेटवर्क और हवाला रूट्स पर चर्चा की, जिनका उपयोग माओवादी अपने शहरी और ग्रामीण नेटवर्क के लिए कर रहे हैं।

9 . हिट एंड रन केस में असम की फिल्म स्टार नंदिनी कश्यप गिरफ्तार

गुवाहाटी। Hit And Run Case : असम की चर्चित अभिनेत्री नंदिनी कश्यप एक हिट एंड रन केस में गिरफ्त में आ गई हैं। बुधवार देर रात पुलिस ने उन्हें उस समय गिरफ्तार किया, जब वह सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पूछताछ के लिए बुलाई गई थीं। आरोप है कि नंदिनी ने अपनी SUV से एक दोपहिया सवार युवक को टक्कर मारी और बिना रुके घटनास्थल से फरार हो गईं। गंभीर रूप से घायल युवक समीउल हक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

10 . अवैध खनन की खुली कब्र में समाई मासूम की जिंदगी, 3 साल के सचिन की खाई में डूबने से मौत

गरियाबंद। Gariaband News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध खनन के घाव एक मासूम की जिंदगी पर भारी पड़ गए। देवभोग थाना क्षेत्र के धौराकोट गांव में गिट्टी-बोल्डर के अवैध उत्खनन से बनी गहराती खाइयों ने तीन साल के मासूम सचिन नागेश की जान ले ली। शादी के 9 साल बाद जन्मे सचिन के खो जाने से पूरा परिवार गम में डूबा है। घर का इकलौता चिराग बुझ जाने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जब सचिन खेलते-खेलते घर से निकल गया। परिजन उसे ढूंढते हुए पास के डोकरेल नाला किनारे पहुंचे, जहां खेत में अवैध खुदाई से बनी खाई में सचिन का शव तैरता मिला। परिजनों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी  और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Gold Price Crash : 8 दिन में भूचाल : सोना 22 फीसदी और चांदी 45% गिरी, निवेशकों में हड़कंप...

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

Epstein Files Anil Ambani : Epstein Files में Anil Ambani का नाम! ‘कथित चैट में बड़ा खुलासा...#ambani

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

RAIPUR NEWS : रायपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खुला खेल, भू-माफिया नाले को बना रहे शिकार...#raipur

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Crime News: सोने की कैंची से PM Modi के बाल काटने की अजीब सनक, 4 राज्यों में की 40 करोड़ की चोरी

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Balod News : शव दफनाने को लेकर बवाल, दो गांव आमने-सामने, पुलिस-प्रशासन ने संभाली स्थिति...#cgnews

Latest YouTube Shorts

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

शराबी बदमाश की गुंडागर्दी पर Police सख्त

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

रायपुर की ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग...

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

दुर्ग गैंगरेप केस: PWD का टाइम कीपर यूपी से गिरफ्तार, 2 आरोपी अब भी फरार

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

शातिर चोर गिरफ्तार, PM के बाल काटने की ख्वाहिश का चौंकाने वाला दावा

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

आज पहली बार जगदलपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

लव-ट्रैप' कंट्रोवर्सी...DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds