Wednesday, April 1, 2026
25.8 C
Raipur

Top 10 News Today 18 June 2025 : निशाने पर आज : छत्तीसगढ़ में 386 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला, 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में जमीन होगी महंगी, नक्सलियों ने 12 ग्रामीणों को अगवा किया तीन की निर्मम हत्या,  अब अस्पतालों में नहीं ले सकेंगे मरीज की फोटो-वीडियो, बिना अनुमति मीडिया कवरेज पर सख्त रोक, समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें

Top 10 News Today 18 June 2025 : रायपुर, छत्तीसगढ़ : आज छत्तीसगढ़ से कई अहम खबरें सामने आ रही हैं, जिनका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ेगा। प्रदेश में जहाँ एक तरफ पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, वहीं 1 जुलाई से जमीन खरीदना महंगा होने वाला है। इसके अलावा, नक्सली हिंसा और अस्पतालों में नए नियमों को लेकर भी महत्वपूर्ण अपडेट्स हैं।

1 . Raipur Breaking News : 386 आरक्षक और प्रधान आरक्षकों का तबादला, SSP ने जारी किया आदेश….

रायपुर। Raipur Breaking News : राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने लंबे समय से एक ही जगह पदस्थ आरक्षक और प्रधान आरक्षकों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में कुल 386 पुलिसकर्मियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा गया है।सूत्रों के अनुसार, यह निर्णय कर्मचारी संतुलन, प्रभावी कानून व्यवस्था और कार्यकुशलता में सुधार के उद्देश्य से लिया गया है। तबादले की सूची में ऐसे कई पुलिसकर्मी शामिल हैं जो वर्षों से एक ही थाने या शाखा में कार्यरत थे।

2 . 1 जुलाई से छत्तीसगढ़ में जमीन होगी महंगी

 छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है—1 जुलाई 2025 से पूरे राज्य में नई गाइडलाइन दरें लागू की जा रही हैं। पंजीयन विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इन दरों में औसतन 10-15% और कुछ क्षेत्रों में 20-25% तक की बढ़ोतरी हो सकती है। विशेष रूप से राजधानी रायपुर के 50 किलोमीटर के दायरे में जमीन की कीमतों में तेज उछाल की संभावना है।

3 . नक्सलियों ने 12 ग्रामीणों को अगवा किया तीन की निर्मम हत्या 

बीजापुर । Bijapur News : जंगल की अदालत एक बार फिर खूनी हो गई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा गांव में नक्सलियों ने कथित “जनअदालत” लगाकर 12 ग्रामीणों को अगवा किया और उनमें से तीन की निर्मम हत्या कर दी। यह खौफनाक घटना बीजापुर थाना क्षेत्र की है, जिसने न सिर्फ गांव में बल्कि आसपास के पूरे आदिवासी अंचल में दहशत की लहर दौड़ा दी है।मृतकों की पहचान जग्गू मोडियाम, अनिल मंडावी और सोमा मोडियाम के रूप में हुई है। बाकी 7 ग्रामीणों को नक्सलियों ने जंगल में ही डंडों और लाठियों से बेरहमी से पीटा और चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस पूरी घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि नक्सली हिंसा अब भी गांवों की शांति को हर रोज लील रही है।

4 . अब अस्पतालों में नहीं ले सकेंगे मरीज की फोटो-वीडियो, बिना अनुमति मीडिया कवरेज पर सख्त रोक

रायपुर। Raipur Big News : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में रोगियों की निजता और संवेदनशीलता को देखते हुए फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग पर सख्त रोक लगा दी है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 13 जून को जारी चार पृष्ठीय आदेश को कल सार्वजनिक किया गया, जिसमें मीडिया कवरेज को लेकर विस्तृत दिशानिर्देश तय किए गए हैं। नए नियमों के मुताबिक अब बिना लिखित सहमति के किसी भी मरीज की तस्वीर या वीडियो लेना गैरकानूनी होगा। यह सहमति स्वयं मरीज या उसके वैधानिक अभिभावक द्वारा दी जानी चाहिए। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अस्पतालों के वार्ड, आईसीयू और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में मीडिया के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

5 . कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में बड़ा हादसा, 6 वाहन टकराए, पूर्व विधायक समेत 4 घायल….

सारंगढ़। Sarangarh News : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के काफिले में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक पेट्रोलिंग वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही छह गाड़ियाँ एक-दूसरे से भिड़ गईं। हादसे में पूर्व विधायक पद्मा मनहर समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बाल-बाल बच गए। यह घटना 17 जून की है, जब प्रदेश अध्यक्ष बैज सारंगढ़ में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रायगढ़ लौट रहे थे। काफिले में कई स्थानीय नेताओं और जिला पंचायत सदस्यों की गाड़ियाँ शामिल थीं। अचानक एक पेट्रोलिंग गाड़ी के तेज ब्रेक लगाते ही पीछे चल रही गाड़ियाँ नियंत्रण खो बैठीं और एक के बाद एक भिड़ गईं।

6 . Raja Murder Case : राजा मर्डर केस में नए शख्स की एंट्री, कौन हैं संजय वर्मा जिससे सोनम करती थी घंटो बातें

इंदौर/शिलॉन्ग। Raja Murder Case : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला एंगल सामने आया है। मेघालय पुलिस की जांच में अब ‘संजय वर्मा’ नामक एक रहस्यमयी युवक का नाम उभरकर आया है, जिससे सोनम रघुवंशी लगातार संपर्क में थी। कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) से खुलासा हुआ है कि सिर्फ 25 दिनों में सोनम ने उसे 119 बार कॉल किया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 1 मार्च से 25 मार्च के बीच सोनम और संजय के बीच घंटों बातचीत होती रही, और अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या यह संवाद सिर्फ ‘दोस्ती’ तक सीमित था, या फिर यह हत्याकांड की किसी बड़ी साजिश की भूमिका का हिस्सा था?

7 . Dhamtari News : पुलिस अधीक्षक की सख्त कार्रवाई, महिला सब इंस्पेक्टर सस्पेंड

धमतरी। Dhamtari News : थाना अर्जुनी से एक आरोपी के फरार होने के मामले ने जिले की पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसपी सूरज सिंह परिहार ने थाना अर्जुनी में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर सरिता मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्हें अब रक्षित केंद्र धमतरी में अटैच किया गया है।

8 . ग्वालियर में बनी 51 फीट ऊंची वनवासी स्वरूप श्रीराम की मूर्ति जल्द पहुंचेगी रायपुर…चंदखुरी में होगा भव्य स्थापना समारोह…

ग्वालियर/रायपुर। छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी चंदखुरी, जो भगवान श्रीराम की ननिहाल के रूप में जानी जाती है, अब एक नई ऐतिहासिक पहचान की ओर बढ़ रही है। ग्वालियर के ख्यात मूर्तिकार और नेशनल अवार्डी दीपक विश्वकर्मा द्वारा तैयार की गई 51 फीट ऊंची वनवासी श्रीराम की मूर्ति इस सप्ताह रायपुर के चंदखुरी में स्थापित की जाएगी। यह मूर्ति भगवान श्रीराम के वनगमन स्वरूप में बनाई गई है, जिसमें उन्हें सादे वस्त्रों, 108 रुद्राक्ष की माला और शांत, तपस्वी मुद्रा में दिखाया गया है। मूर्ति की कुल ऊंचाई 51 फीट है, जिसमें 15 फीट का बेस और 36 फीट का मुख्य पौराणिक स्वरूप शामिल है। इसकी चौड़ाई 17 फीट है और यह 14 मिंट स्टोन (2 टन के पत्थरों) को जोड़कर तैयार की गई है।

9 . MP Bhopal News : 4 साल के मासूम की संदिग्ध मौत, माचिस से खेलते वक्त हादसे की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

भोपाल। MP Bhopal News : राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय मासूम अहमद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि बच्चा माचिस से खेलते वक्त हादसे का शिकार हो गया। लेकिन मृत्यु के कारणों को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिस पर अब पुलिस जांच कर रही है। मासूम का परिवार गांधी नगर क्षेत्र में स्थित एक होटल में रहता है, जहां बच्चे के पिता भी कार्यरत हैं। परिजनों के अनुसार, अहमद अपने भाई-बहन के साथ माचिस से खेल रहा था, तभी बच्चों ने माचिस की तिली जलाकर उसके कपड़ों के अंदर डाल दी, जिससे गंभीर रूप से झुलस गया। अहमद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

10 . नक्सल ऑपरेशन की बड़ी सफलता : चलपति के बाद पत्नी अरुणा और गजरला रवि ढेर

जगदलपुर। Naxalite Encounter : नक्सल ऑपरेशन के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब कुछ ही दिनों के अंतराल में नक्सल मोर्चे पर सक्रिय पति-पत्नी दोनों कमांडर मारे गए हों। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा के मारडेपल्ली जंगल में सोमवार को हुए एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने दो शीर्ष नक्सल नेताओं को ढेर कर नक्सल नेटवर्क की रीढ़ पर सीधा प्रहार किया है। मारे गए नक्सलियों में एक नाम है गजरला रवि उर्फ उदय, जो कभी पीपुल्स वार ग्रुप का अहम चेहरा था और एक दौर में आंध्रप्रदेश सरकार से शांति वार्ता में भी शामिल हो चुका था। वहीं दूसरी ओर, महिला नक्सली वीआरएल चैतन्य उर्फ अरुणा, आंध्र ओडिशा बॉर्डर स्पेशल जोनल कमेटी (AOBSZC) की सदस्य थी। खास बात ये है कि अरुणा, कुछ हफ्ते पहले गरियाबंद मुठभेड़ में मारे गए सीसी मेंबर जयराम उर्फ चलपति की पत्नी थी।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories