Monday, April 6, 2026
29.1 C
Raipur

Top 10 News Today 16 June 2025 : निशाने पर आज : कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार पर जानलेवा हमला, जनगणना को लेकर सरकार का बड़ा एलान, नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, CM साय ने बच्चों को दिए खास सन्देश, आंबेडकर हॉस्पिटल के 100 से ज्यादा डॉक्टरों पर गिरफ्तारी वारंट…समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी ख़बरें…

Top 10 News Today 16 June 2025 : पढ़िए आज की देश-दुनिया की 10 सबसे बड़ी और असरदार खबरें, एक नज़र में।

1 . कांग्रेस नेता प्रदीप अहिरवार पर जानलेवा हमला

भोपाल | MP News : भोपाल लौटते वक्त कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार पर रविवार रात गंजबासौदा (जिला विदिशा) में जानलेवा हमला हुआ। प्रदीप अहिरवार के मुताबिक, करीब 40 से 50 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेरकर तलवार, लाठी और डंडों से हमला किया। इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे तोड़े गए और जान से मारने की धमकी दी गई। हमले के संबंध में अहिरवार ने बताया कि हमलावरों ने पहले उनका नाम पूछा और फिर बिना किसी उकसावे के हमला कर दिया। “अगर मैं गाड़ी नहीं बढ़ाता तो आज मेरी हत्या हो जाती,” उन्होंने कहा।

2 . जनगणना को लेकर सरकार का बड़ा एलान

नई दिल्ली। Breaking News : देश की 2027 की जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। गृह मंत्रालय की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह देश की 16वीं जनगणना और स्वतंत्र भारत की 8वीं जनगणना होगी, जो पूरी तरह डिजिटल तरीके से दो चरणों में कराई जाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि इस बार जनगणना में हर परिवार की संपत्ति, सामाजिक-आर्थिक स्थिति और जातिगत विवरण भी दर्ज किए जाएंगे

क्या होंगे दो चरण? पहले चरण में मकानों की सूची और उनके भीतर की सुविधाओं की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में परिवार के प्रत्येक सदस्य से जनसांख्यिकीय, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जानकारी जुटाई जाएगी।

3 . नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, CM साय ने बच्चों को दिए खास सन्देश

रायपुर। Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में आज से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। प्रदेशभर के छात्र-छात्राएं नई किताबों, नई कक्षा और नए सपनों के साथ स्कूल लौटे। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को विशेष संदेश दिया और शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से बच्चों को प्रेरित करते हुए लिखा, “नई किताबों की महक, नई कक्षा का जोश और नई आशाओं के साथ आज से आपकी ज्ञान यात्रा दोबारा शुरू हो रही है। पढ़ाई में मन लगाइए, जिज्ञासा के साथ सवाल कीजिए और उत्तर खोजिए।”

4 . आंबेडकर हॉस्पिटल के 100 से ज्यादा डॉक्टरों पर गिरफ्तारी वारंट

रायपुर। Ambedkar Hospital Raipur : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव आंबेडकर हॉस्पिटल के डॉक्टरों के लिए अब ऑपरेशन थिएटर और ओपीडी से ज्यादा चिंता का विषय कोर्ट की पेशी बन गया है। दरअसल, मेडिको-लीगल केस में बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश न होने पर 100 से अधिक डॉक्टरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुके हैं। इनमें कई विभागों के सीनियर से लेकर जूनियर डॉक्टर तक शामिल हैं।गिरफ्तारी की नौबत केवल इसलिए आई क्योंकि डॉक्टर इलाज, पोस्टमार्टम या मेडिकल रिपोर्ट के बाद कोर्ट में गवाही नहीं दे पाए। जबकि ऐसे केसों में डॉक्टर की गवाही न सिर्फ कानूनी रूप से अनिवार्य होती है, बल्कि मुआवजा और न्याय प्रक्रिया के लिए भी अहम होती है।

5 . CG Road Accident : नशे में धुत कार ने दो बाइकों को रौंदा, 4 युवाओं की दर्दनाक मौत

गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही | CG Road Accident : गौरेला‑पेंड्रा‑मरवाही ज़िले के सेवरा गांव के पास देर‑रात एक तेज़ रफ़्तार ब्रेज़ा कार (CG 31 B 2536) ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल 22‑वर्षीय युवती ने बिलासपुर ले जाते समय रास्ते में जान गंवा दी। पुलिस के मुताबिक कार चालक स्नेहिल गुप्ता (निवासी मरवाही) हादसे के वक्त शराब के नशे में था।

Top 10 News Today 16 June 2025

6 . CG News : प्रदेश में रेत खनन पर रोक, अब इतने दिन बंद रहेंगी सभी खदानें

रायपुर। CG News : प्रदेश में मानसूनी बारिश शुरू होते ही खनिज साधन विभाग ने 10 जून से 15 अक्टूबर तक सभी नदी‑नालों से रेत निकालने और ढोने पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्देश के बाद भौमिकी व खनिकर्म संचालनालय ने सभी कलेक्टरों को सख्त निगरानी के आदेश जारी कर दिए हैं। इस रोक के चलते लाइसेंसधारी कारोबारी पहले ही कानूनी भंडारण केंद्रों पर रेत का स्टॉक जमा कर चुके हैं, जबकि कई जगह अवैध भंडारण की भी शिकायतें उठी हैं। विभागीय टीमें ऐसे स्थानों पर छापे मारकर वाहनों को जब्त और जुर्माना वसूल रही हैं।

7 . Dharsiwa Raipur News : सरकारी स्कूल की किताबें बेचती रंगे हाथों पकड़ी गई संकुल समन्वयक, हुई निलंबित

धरसींवा (रायपुर)। Dharsiwa Raipur News : छत्तीसगढ़ के धरसींवा ब्लॉक में शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अनदेखी सामने आई है। बच्चों के लिए सरकार द्वारा भेजी गई निशुल्क स्कूली पाठ्यपुस्तकों को एक संकुल समन्वयक द्वारा कबाड़ में बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया।

8 . Raja Murder Case : वो मंगलसूत्र जिसने मेघालय पुलिस को दिया क्लू सोनम ही है कातिल…

इंदौर/मेघालय। Raja Murder Case : जिस हाथों से वरमाला पहनाई थी, उन्हीं हाथों से पति की सांसें छीन लीं। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या की गुत्थी मेघालय पुलिस ने उस “मंगलसूत्र” से सुलझाई, जिसे शादी के स्टेज पर बड़ी हसरतों से राजा ने पहनाया था राजा की हत्या के बाद सोनम ने उसका मोबाइल, घड़ी और मंगलसूत्र एक पैकेट में रख होटल स्टाफ को थमा दिया। यही मंगलसूत्र बाद में पुलिस के लिए अहम सुराग बना।

9 . MP News : झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से 19 वर्षीय युवती की मौत

आगर मालवा | MP News : आगर मालवा जिले के सुसनेर में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाया है। मृतका मनीषा मालवीय, कवराखेड़ी गांव की रहने वाली थी, जिसे कुछ दिनों पहले पेट दर्द की शिकायत पर परिजन सोयत के एक प्राइवेट क्लिनिक में इलाज के लिए ले गए थे। परिजनों के मुताबिक वहां मौजूद कथित डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद मनीषा की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। परिजन जब दोबारा डॉक्टर के पास पहुंचे, तो उसने युवती को देखने से मना कर दिया। इलाज के नाम पर चार दिन तक भटकने के बाद आखिरकार मनीषा की मौत हो गई।

10 . Model Murder Mystery: शूटिंग के लिए निकली मॉडल शीतल की नहर में मिली लाश, प्यार, धोखा या खूनी साजिश

Model Murder Mystery: पानीपत/सोनीपत : हरियाणा की उभरती मॉडल और म्यूजिक वीडियो आर्टिस्ट शीतल, जिसे लोग सिम्मी चौधरी के नाम से जानते थे. रहस्यमयी मौत ने सबको हैरान कर दिया है। 14 जून को शूटिंग के लिए घर से निकली शीतल की लाश दो दिन बाद एक नहर के पास बरामद हुई। गले पर गहरे कट के निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। पहचान उसके हाथ और सीने पर बने टैटू से की गई। 23 वर्षीय शीतल पानीपत की रहने वाली थी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियो में बतौर मॉडल काम कर रही थी। वह 14 जून को गांव अहर में शूटिंग के लिए गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। संपर्क न होने पर परिजनों ने पानीपत के मतलौड़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शीतल के सोशल मीडिया पर भी कोई अपडेट नहीं था, जिससे परिजन और अधिक चिंतित हो गए।

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर पुलिस का ‘ऑपरेशन ड्रोन’! हरियाणा से दबोचा अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने 'ऑपरेशन...

Related Articles

Popular Categories