Friday, August 21, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर पुलिस का ‘ऑपरेशन ड्रोन’! हरियाणा से दबोचा अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य

इंदौर पुलिस का ‘ऑपरेशन ड्रोन’! हरियाणा से दबोचा अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने ‘ऑपरेशन ड्रोन’ के तहत हरियाणा के मानेसर में छिपे कुख्यात सतपाल फौजी गैंग के सदस्य परमेन्दर सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी परमेन्दर इतने शातिर थे कि पुलिस को उनकी हरकतों पर तीन दिन तक आसमान से ड्रोन निगरानी करनी पड़ी।

तीन दिन तक ड्रोन निगरानी
शहर में लगातार नकबजनी और चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा के कई जिलों में छानबीन की और सटीक इनपुट के आधार पर मानेसर में आरोपी को ढूंढा। पुलिस ने आरोपी के घर की ड्रोन से लगातार निगरानी की और जैसे ही उनकी मौजूदगी की पुष्टि हुई, चारों तरफ से घेराबंदी कर दबिश दी।

बरामद माल और इनामी बदमाश
33 वर्षीय परमेन्दर सिंह कनाड़िया थाने की चार बड़ी चोरी की वारदातों में एक साल से फरार था और उस पर 5000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में इस्तेमाल हुंडई आई-10 कार भी बरामद की। जांच में सामने आया कि परमेन्दर सिंह सतपाल फौजी गैंग का सक्रिय सदस्य है और दूसरे राज्यों में दर्जनों चोरी और लूट के मामलों में भी आरोपी है।

Read more : MP News:रीवा वायपास मार्ग पर संकट ,बीहार नदी पुल क्षतिग्रस्त, जिला प्रशासन ने डायवर्जन रूट जारी किया

पुलिस की तकनीकी सफलता
कनाड़िया पुलिस की इस हाई-टेक रणनीति ने अपराधियों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। डीसीपी कुमार प्रतीक ने बताया कि परमेन्दर से पूछताछ के बाद सतपाल फौजी गैंग के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। इस सफलता ने साबित कर दिया कि तकनीक और सूझबूझ से अपराधियों को चुनौती दी जा सकती है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here