Bhopal Municipal Corporation : भोपाल नगर निगम की MIC मीटिंग में 23 प्रस्तावों पर मुहर, 27 झुग्गी परिवारों को मालीखेड़ी में मिलेगी जगह

VIKASH KHALKHO

Bhopal Municipal Corporation : भोपाल। भोपाल नगर निगम की मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की महत्वपूर्ण बैठक आज महापौर मालती राय और निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस बैठक में शहर के विकास से जुड़े कुल 26 मुद्दों पर गहन मंथन किया गया, जिसमें से 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट समेत तीन विषयों को फिलहाल मंजूरी नहीं मिल पाई।

Bhopal Municipal Corporation : 27 झुग्गी परिवारों के विस्थापन को मिली मंजूरी
बैठक का एक अहम फैसला मानस भवन के पास की झुग्गियों में रहने वाले 27 परिवारों के विस्थापन से जुड़ा रहा। एमआईसी ने इन परिवारों को मालीखेड़ी में विस्थापित किए जाने पर चर्चा की। इसके साथ ही, ईडब्ल्यूएस (EWS) स्लम श्रेणी के तहत बनाए गए आवासों को इन 27 परिवारों के लिए आरक्षित किए जाने की मंजूरी दे दी गई है, जिससे उन्हें पक्का आवास मिल सकेगा।

Bhopal Municipal Corporation : एमआईसी में मंजूर किए गए मुख्य प्रस्ताव
एमआईसी में जिन प्रमुख प्रस्तावों को हरी झंडी मिली, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

वर्ष 2025-26 के सर्दी के मौसम में शहर के विभिन्न स्थानों पर लगने वाली अस्थाई दुकानों की अनुमति को मंजूरी दी गई।

शहर के विभिन्न सार्वजनिक पार्किंग स्थलों को ठेके पर दिए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई।

प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत गंगानगर नॉन स्लम ईडब्ल्यूएस परियोजना में आवासों के रजिस्ट्रेशन के बाद शेष बचे 46 हितग्राहियों को आवासों की स्वीकृति दी गई।

निगम प्रशासन ने जानकारी दी कि अब इन प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी के लिए आगामी नए साल में आयोजित होने वाली भोपाल निगम परिषद की बैठक में रखा जाएगा। परिषद की बैठक में हाईराइज बिल्डिंग प्रोजेक्ट पर भी फिर से विचार किया जा सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *