Indore Crime : आपसी रंजिश के चलते युवक की हत्या, अंकित राठौर को आरोपियों लालू पंडित और राजू पंडित ने फोन कर बुलाया था

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : मल्हारगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब साढ़े आठ बजे अंतिम चौराहे पर मृतक अंकित राठौर को आरोपियों लालू पंडित और राजू पंडित ने फोन कर बुलाया था। वहां पहुंचने पर दोनों ने उस पर कैंची जैसे नुकीले हथियार से कई वार किए, जिससे उसके पेट, हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में अंकित को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे चोइथराम अस्पताल रेफर किया गया।

Indore Crime : दरअसल उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना की जड़ कुछ दिन पहले हुए विवाद से जुड़ी है। तेजाजी नगर मंदिर के पीछे लोडिंग ऑटो खड़ा करने की बात को लेकर मृतक के पिता ने लालू पंडित को टोका था। इसी बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, हालांकि तब किसी ने पुलिस में रिपोर्ट नहीं की।

 

Indore Crime : उसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने अंकित राठौर को बुलवाकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी राजू पंडित पूर्व में जेल जा चुका है और उसके खिलाफ कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं मृतक अंकित राठौर पर भी कुछ आपराधिक मामले दर्ज थे। लालू पंडित चकेरी थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि मृतक और राजू पंडित दोनों बाखल क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *