Tikamgarh News : टीकमगढ़ में बीच सड़क पर युवक से बर्बर मारपीट, वीडियो वायरल, मामला दर्ज

Sanjay Sahu
Tikamgarh News

Tikamgarh News :टीकमगढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बदक तिराहा पर एक युवक के साथ सरेआम लाठी-डंडों से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन लोगों ने मिलकर युवक को सड़क पर लिटाकर बेरहमी से पीटा। इस घटना का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे हड़कंप मच गया।

Tikamgarh News :वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को लाठी-डंडों से लगातार पीटा जा रहा है, और आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। घटना के बाद पीड़ित युवक ने कोतवाली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *