Saturday, March 28, 2026
28.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 13 Aug 2025 : निशाने पर आज : राजस्थान में भीषण सड़क हादसा 10 श्रद्धालुओं की मौत, महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर, ED की रडार पर सुरेश रैना, सस्ते रूसी तेल का खेल : कंपनियां और सरकार मालामाल जनता बेहाल, भाजयुमो अध्यक्ष बदले जाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान… समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें  

TOP 10 News Today 13 Aug 2025

1 . राजस्थान में भीषण सड़क हादसा 10 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के दौसा जिले में खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप और ट्रेलर की भिड़ंत से भयंकर सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 7 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसा सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुआ, जब श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के एटा से खाटू श्याम मंदिर के दर्शन कर वापस जा रहे थे। घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से 8 को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और 4-5 की हालत आईसीयू में नाजुक बनी हुई है।

2 . महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 15 अगस्त से 31 अगस्त तक एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इसकी शुरुआत बस्तर संभाग से होगी और विशेष रूप से नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांवों की छूटी हुई महिलाओं को लाभ मिलेगा। विभागीय समीक्षा बैठक में इस पहल पर सहमति बनी थी, ताकि योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंच सके।

3 . ED की रडार पर सुरेश रैना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और “मिस्टर IPL” के नाम से मशहूर सुरेश रैना इन दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ में सुर्खियों में हैं। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में उनका नाम सामने आने के बाद वे दिल्ली स्थित ED मुख्यालय पहुंचे, जहां उनसे 1xBet ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े वित्तीय लेन-देन और एंडोर्समेंट डील के बारे में पूछताछ की गई। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत की जा रही है। रैना न सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज रहे हैं, बल्कि IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने करोड़ों रुपये कमाए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति ₹220 करोड़ से ज्यादा है। IPL से ही उन्होंने ₹110 करोड़ से अधिक कमाए, जबकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, कमेंट्री और ब्रांड एंडोर्समेंट ने उनकी आमदनी में इजाफा किया।

4 . सस्ते रूसी तेल का खेल : कंपनियां और सरकार मालामाल जनता बेहाल

पिछले तीन साल से भारत रूस से 5 से 30 डॉलर प्रति बैरल सस्ता क्रूड ऑयल खरीद रहा है। पहली नज़र में यह डील आम उपभोक्ता के लिए फायदे का सौदा लगती है, लेकिन हकीकत इसके उलट है। इस डिस्काउंट का करीब 65% हिस्सा निजी दिग्गज रिलायंस और नायरा एनर्जी के साथ सरकारी कंपनियों IOC व BPCL की जेब में गया, जबकि शेष 35% लाभ सरकार को मिला। आम जनता तक यह फायदा सीधे तौर पर नहीं पहुंचा। पूरी खबर 

5 . भाजयुमो अध्यक्ष बदले जाने पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान

CG Politics : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को पद से हटाए जाने के बाद सियासी गरमाहट तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर सीधे हमला करते हुए कहा कि रवि भगत को “कीमत चुकानी पड़ी”। भूपेश बघेल के अनुसार, भगत ने DMF और CSR मद में भ्रष्टाचार के गंभीर सवाल उठाए थे, लेकिन न तो कोई जवाब मिला और न जांच हुई। इसके बावजूद उन्हें नोटिस जारी किया गया और आखिरकार प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। भूपेश बघेल ने कहा कि आदिवासी युवा नेता को यह संदेश दिया गया कि अगर आप बड़ी कंपनियों या सत्ता की टीम के खिलाफ बोलोगे तो आपको सजा भुगतनी पड़ेगी। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि आदिवासियों का जल-जंगल-जमीन छीनने के बाद अब उनकी राजनीतिक नेतृत्व क्षमता पर भी हमला किया जा रहा है। इस घटना ने राज्य में आदिवासी नेतृत्व और भाजपा की सियासी रणनीति पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

6 . आपत्तिजनक तस्वीरों से तंग आकर विवाहिता ने कुएं में लगाई छलांग…दिल दहला देने वाला हैं पूरा मामला

Bhopal Crime News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने समाज में बड़े शॉक और सनसनी मचा दी है। परवलिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतिका के पूर्व प्रेमी ने उसके निजी और आपत्तिजनक तस्वीरें ससुराल वालों को भेज दी थीं, जिससे महिला मानसिक और भावनात्मक रूप से टूट गई। पुलिस को घटनास्थल से महिला का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपने पूर्व प्रेमी पर आपत्तिजनक सामग्री फैलाने का आरोप लगाया और अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2024 में महिला को कथित रूप से घर से निकाल दिया गया था और उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाया गया था।

7 . कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, एसपी को बताया आधा पुरुष और आधा महिला…मचा बवाल

रीवा। कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने मंगलवार को सार्वजनिक मंच से एक विवादित बयान देकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी। विधायक ने रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि एसपी ‘अर्धनारीश्वर’ हैं, यानी आधा पुरुष और आधा महिला। उनका आरोप है कि जिले में अपराध की बढ़ती घटनाओं के पीछे पुलिस की उदासीनता और संरक्षण है, जिससे शराब और नशीली दवाओं का कारोबार फल-फूल रहा है।

8 . बीजेपी में बड़ा संगठनात्मक बदलावः प्रदेश पदाधिकारियों के नाम घोषित, उपाध्यक्ष से लेकर मीडिया संयोजक तक नई जिम्मेदारियां… देखें पूरी सूची

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। पार्टी ने कहा है कि नई नियुक्तियों के साथ संगठन को और मजबूत किया जाएगा।

 नई सूची के अनुसार

रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू और प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नवीन मारकंडे को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अमित साहू और हर्षिता पाण्डेय मंत्री होंगे।
अशोक बजाज को कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है।
अमित चिमनानी और नलिनीश ठोकने** को प्रवक्ता बनाया गया है।
हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

9 . VIDEO कॉल का जाल : युवती का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल

Panna Crime News : पन्ना। सोशल मीडिया पर सावधानी न बरतने का एक भयावह उदाहरण सामने आया है। पन्ना जिले में एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी साई कृष्ण एस थौटा के अनुसार, सतना का रहने वाला आरोपी वीडियो कॉल के दौरान पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने पीड़िता को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए देवेंद्रनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई, जिसने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। टीम ने रैगांव थाना सिमरिया से आरोपी को गिरफ्तार किया। अब पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और यह सुनिश्चित कर रही है कि आरोपी को कड़ी सजा मिले।

10 . पारिवारिक विवाद में एक ही घर के तीन सदस्यों की जीवन लीला समाप्त….

इंदौर | इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित निरंजनपुर में पारिवारिक विवाद ने एक ही घर के तीन सदस्यों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, वृद्ध रामबाबू ने गुस्से में अपनी पत्नी पान पर केरोसिन डालकर आग लगा दी, जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद रामबाबू खुद रेलवे ट्रैक पर जाकर ट्रेन के सामने कूद गए और उनकी भी जान चली गई। इस दौरान अपनी दादी को बचाने की कोशिश में 16 वर्षीय पोती पलक करले 50% तक झुलस गई थी। पांच दिन तक अस्पताल में इलाज के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Mahadev Satta: महादेव सट्टा साम्राज्य ध्वस्त, Dubai से Delhi तक 1700 करोड़ की संपत्ति कुर्क..

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम की छीन ली जिंदगी...

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit  पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Raipur ICAI Arohan 2026: Bank Audit पर दो दिवसीय मेगा इवेंट,क्या बोले...मंत्री Guru Khushwant Saheb

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

Jaggi murder case: जग्गी हत्याकांड केस रिओपन, 2 CSP, थाना प्रभारी समेत अन्य को हुई थी सजा..

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

US Israel Iran War: America – Israel – Iran जंग, India की तेल-गैस सप्लाई पर कितना खतरा?

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Gold-Silver price crash: Iran युद्ध के बीच Silver 15,000 और Gold 8,000 रुपये सस्ता

Latest YouTube Shorts

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

ICAI रायपुर का दो दिवसीय मेगा इवेंट बैंक ऑडिट के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

Bank Audit पर दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस नई तकनीकी AI के बारे में दी जानकारी

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

बैंक ऑडिट पर दो दिवसीय मेगा इवेंट देश में CA की भूमिका महत्वपूर्ण : Guru Khushwant Saheb

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

पद की गरिमा पर सवाल: IG Ratan Lal Dangi सस्पेंड

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

MBBS छोड़ कला को चुनाबनीं ‘रंगोली क्वीन’ शिखा शर्मा

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories