मुंबई। टेलीविजन एक्टर गौरव खन्ना बिग बॉस-19 के घर में अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में प्रसारित एपिसोड में उन्होंने कहा था कि उन्हें इंडियन खाना पकाना नहीं आता। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और उनके सेलिब्रिटी मास्टर शेफ खिताब पर सवाल उठने लगे।
मामला बढ़ने पर गौरव खन्ना की टीम ने उनके ऑफिशियल X अकाउंट से सफाई जारी की। टीम ने लिखा कि मास्टरशेफ और बिग बॉस की कुकिंग एक जैसी नहीं है। मास्टरशेफ में उन्होंने गाइडेंस के साथ एक विशेष डिश तैयार की थी, जबकि बिग बॉस में रोजाना टीम के लिए बिना किसी सुपरविजन के खाना बनाना पड़ता है। गौरव ने शो से पहले कभी खाना नहीं पकाया था और उनकी जीत मेहनत और दृढ़ संकल्प का नतीजा थी।
Read news : Pahalgam Attacks : SCO में भारत की कूटनीतिक जीत – पाक PM की मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा
विवाद तब शुरू हुआ जब कैप्टन बनीं कुनिका सदानंद ने गौरव को कुकिंग ड्यूटी दी। गौरव ने ड्यूटी लेने से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इंडियन खाना बनाना नहीं आता। इसी पर उनके मास्टरशेफ टाइटल को लेकर दर्शकों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।
गौरव खन्ना ने इसी साल अप्रैल में सेलिब्रिटी मास्टर शेफ का खिताब जीता था। फिनाले में उन्होंने दो कोर्स की सिग्नेचर डिश तैयार की थी। उन्हें ट्रॉफी और 20 लाख रुपए का इनाम भी मिला था। अब बिग बॉस में दिया गया उनका बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।











