Voter list Deadline : SC की फटकार- इतने बड़े राज्य में सिर्फ 120 आपत्तियां, डेडलाइन बढ़ाने से चुनावी प्रक्रिया रुकेगी

VIKASH KHALKHO

पटना। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की मतदाता सूची संशोधन मामले में समय सीमा बढ़ाने की याचिका सोमवार को खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने बाढ़ और तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए 1 सितंबर की तय डेडलाइन को 15 सितंबर तक बढ़ाने की मांग की थी।

Read News :  MP NEWS : तीन पीढ़ियों का अवैध गन नेटवर्क ध्वस्त, भोपाल क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा, पढ़िए कैसे 35 सालों से चल रहा था कारोबार

सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि 1 सितंबर के बाद भी जमा किए गए दावे और आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। आयोग ने कहा कि योग्य आवेदकों के नाम अंतिम वोटर लिस्ट में शामिल होंगे। हालांकि आयोग ने स्पष्ट किया कि डेडलाइन बढ़ाने से पूरी प्रक्रिया अंतहीन हो सकती है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉय माल्या बागची की बेंच ने कहा कि इतने बड़े राज्य में केवल 120 आपत्तियां आना हैरान करने वाला है। अदालत ने आधार कार्ड पर अत्यधिक जोर देने पर भी सवाल उठाए। साथ ही राजनीतिक दलों की निष्क्रियता पर नाराज़गी जताते हुए कहा कि मतदाताओं की मदद के लिए उन्हें सक्रिय होना चाहिए।

Read News :  Pahalgam Attacks : SCO में भारत की कूटनीतिक जीत – पाक PM की मौजूदगी में पहलगाम हमले की निंदा

चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में 7.24 करोड़ मतदाताओं में से 99.5 प्रतिशत ने दस्तावेज जमा कर दिए हैं। अब तक 1.34 लाख से अधिक लोगों ने नाम हटाने का अनुरोध किया है, जबकि नए नाम जोड़ने के आवेदन बहुत कम मिले हैं।

अंतिम मतदाता सूची 1 अक्टूबर को प्रकाशित होगी। आधार कार्ड से जुड़े विवाद पर सुप्रीम कोर्ट 8 सितंबर को अगली सुनवाई कर सकता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *